काँगड़ा मे लंपी वायरस का कहर! गाय की आंख की पुतली बाहर निकली पशुपालक चिंतित – भारत केसरी टीवी

काँगड़ा मे लंपी वायरस का कहर! गाय की आंख की पुतली बाहर निकली पशुपालक चिंतित

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

 

कांगड़ा जिले के गंगथ क्षेत्र में एक बार फिर पशुओं में लंपी बीमारी के मामले सामने आने लगे हैं, जिससे स्थानीय पशुपालकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बार बीमारी के लक्षण बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। कई मामलों में संक्रमण के कारण पशुओं की आंखों की रोशनी तक प्रभावित होने की बात सामने आई है।

बीमारी की गंभीरता का अंदाजा रप्पड़ पंचायत के खड़ोल गांव में सामने आए एक मामले से लगाया जा सकता है। यहां एक गाय लंपी वायरस की चपेट में आने से गंभीर रूप से बीमार हो गई है। जानकारी के अनुसार बीमारी के कारण गाय के पूरे शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े निकल आए हैं और उसकी टांगों में भारी सूजन है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि संक्रमण के कारण गाय की एक आंख की पुतली बाहर की तरफ निकल आई है और आंख का रंग सफेद पड़ गया है, जिससे वह एक आंख से देख नहीं पा रही है। पशु चिकित्सालय गंगथ की टीम लगातार इस गाय का उपचार कर रही है, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पशु की इस हालत को देखकर इलाके के अन्य पशुपालक भी अपने मवेशियों को लेकर चिंता में हैं।

हालांकि, पशुपालन विभाग ने लोगों से न घबराने की अपील की है। गंगथ पशु अस्पताल की डॉ. तन्नू डोगरा और फार्मासिस्ट राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगथ अस्पताल के अंतर्गत आने वाली 14 डिस्पैंसरियों के क्षेत्र में लंपी बीमारी के करीब 60 से 70 मामले सामने आए थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000