लाव-लश्कर के साथ मंडी शिवरात्रि महोत्सव को रवाना हुए बड़ा देव कमरूनाग, 14 फरवरी को राजदेवता माधवराय के दरबार में भरेंगे हाजिरी – भारत केसरी टीवी

लाव-लश्कर के साथ मंडी शिवरात्रि महोत्सव को रवाना हुए बड़ा देव कमरूनाग, 14 फरवरी को राजदेवता माधवराय के दरबार में भरेंगे हाजिरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

जिला प्रशासन एवं शिवरात्रि मेला कमेटी की भेंट स्वीकार करने के उपरांत आराध्य बड़ा देव कमरूनाग शुक्रवार को अपनी कोठी गोत से अंतर्राष्ट्रीय मेला स्थल मंडी के लिए रवाना हो गए हैं। मेला प्रवास से पूर्व बड़ा देव कमरूनाग के लाठियों द्वारा पूजा-अर्चना की और उसके बाद काहूली की मधुर ध्वनि के साथ बड़ा देव अपने लाव-लश्कर के साथ महाशिवरात्रि पर्व के लिए रवाना हुए। प्रवास के दौरान देवता करीब 25 मेहमाननवाजियों में शरीक होते हुए 14 फरवरी को सायं 3 बजे राजदेवता माधवराय मंदिर में हाजिरी भरेंगे और टारना माता के मंदिर में विराजित रहेंगे। हालांकि देवता मेला रवानगी के पहले ही दिन चैलचौक पहुंच गए हैं। यहां लगातार 2 दिन की मेहमाननवाजी के उपरांत बड़ा देव 8 फरवरी को चैलचौक से बटेहड़ा, 9 को बग्गी, 10 को नलसर, 11 को चंडयाल, 12 को बैहना तथा 13 को गुटकर में रात्रि ठहराव के उपरांत 14 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे मंडी के पुलघराट में पहुंचेंगे।

इस बार गूर नहीं पुजारी की अगुवाई में हाेगा आगमन

बता दें कि इस बार बड़ा देव किसी गूर की बजाय देवता के पुजारी बोधराज ठाकुर की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव मंडी के लिए रवाना हुए हैं। देवता लगभग 20 दिनों तक पुलिस के पहरे, साथ ही हलका पटवारी अथवा कानूनगो की निगरानी में रहेंगे। यह प्रथा रियासत काल से लेकर निरंतर जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000