कसौली थाना क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला। कुलदीप कंवर निवासी गांव चाबल, गढ़खल, तहसील कसौली, जिला सोलन की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज । – भारत केसरी टीवी

कसौली थाना क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला। कुलदीप कंवर निवासी गांव चाबल, गढ़खल, तहसील कसौली, जिला सोलन की शिकायत पर पुलिस ने मामला किया दर्ज ।

🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑

Advertisement

कसौली (भारत केसरी टीवी):

Advertisement

कसौली थाना क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। कुलदीप कंवर निवासी गांव चाबल, गढ़खल, तहसील कसौली, जिला सोलन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2010 में मदन गाबा (गढ़खल निवासी) और अजय सिंघल (कसौली निवासी) ने 36 बिस्वा जमीन खरीदने के लिए सौदेबाजी की। शिकायतकर्ता ने शर्त रखी कि वह तभी जमीन बेचेगा यदि बदले में दूसरी जमीन दी जाएगी। इस पर अजय सिंघल ने गांव कोट, कसौली में 30 बीघा भूमि देने का वादा किया।

Advertisement

29 मई 2010 को तहसील कार्यालय कसौली में रजिस्ट्री की कार्रवाई हुई। आरोप है कि इस दौरान भू-व्यवस्था विभाग के पटवारी, कानूनगो और अधिकारियों की मिलीभगत से वर्ष 2003-2004 की गलत जमाबंदी तैयार करवाई गई, जबकि यह जमीन वर्ष 1970 से पहले ही बेची जा चुकी थी।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जानबूझकर फर्जी जमाबंदी और गलत Sale Deeds बनाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई।

👉 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना कसौली में यह अभियोग भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत दर्ज हुआ है।
जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000