कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में तनाव प्रबंधन पर इन-हाउस प्रशिक्षण सत्र आयोजित – भारत केसरी टीवी

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में तनाव प्रबंधन पर इन-हाउस प्रशिक्षण सत्र आयोजित

सोलन मदन शर्मा 20 सितम्बर 2025

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनावरा में डोमेन 3 के अंतर्गत “तनाव प्रबंधन” विषय पर एक महत्त्वपूर्ण इन-हाउस प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

इस सत्र की प्रमुख वक्ता रहीं श्रीमती अदिति आहलूवालिया, जो मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास की विशेज्ञा हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को तनाव के कारणों, लक्षणों और प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही उसे नियंत्रित करने के प्रभावी और व्यावहारिक उपाय भी बताए।

सत्र में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए योग, ध्यान, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच जैसे विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई।

यह प्रशिक्षण सत्र न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में मानसिक शांति और कार्य दक्षता बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000