कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के रौनक गुलिया का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन – भारत केसरी टीवी

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के रौनक गुलिया का राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

सोलन मदन शर्मा 11 जुलाई

Advertisement

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के प्रतिभाशाली छात्र रौनक गुलिया ने देहरादून में आयोजित इंडिया ओपन एनआर शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में 370/400 अंकों के साथ शानदार सफलता अर्जित की है। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अब ओपन ऑल इंडिया नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है।

Advertisement

रौनक गुलिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही है, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है।” उन्होंने रौनक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव गुलेरिया तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने भी रौनक गुलिया को बधाई दी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000