9 अगस्त से मणिमहेश यात्रा के लिए हेलिटैक्सी सेवा होगी शुरू, 3 सितंबर तक चलेगी सुविधा भरमौर से गौरीकुंड तक मिलेंगी उड़ानें, ऑनलाइन बुकिंग रहेगी अनिवार्य – भारत केसरी टीवी

9 अगस्त से मणिमहेश यात्रा के लिए हेलिटैक्सी सेवा होगी शुरू, 3 सितंबर तक चलेगी सुविधा भरमौर से गौरीकुंड तक मिलेंगी उड़ानें, ऑनलाइन बुकिंग रहेगी अनिवार्य

भरमौर, 27 मई: मणिमहेश यात्रा के लिए हेलिटैक्सी सेवा इस वर्ष आधिकारिक यात्रा शुरू होने से पहले ही शुरू कर दी जाएगी। यह सेवा 9 अगस्त से भरमौर से गौरीकुंड तक संचालित की जाएगी और 3 सितंबर तक जारी रहेगी।

Advertisement

मणिमहेश मंदिर न्यास और उपमंडलीय प्रशासन ने हेलिटैक्सी संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। उसी दिन यह तय होगा कि किस कंपनी को यह सेवा प्रदान करने का जिम्मा मिलेगा।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए मणिमहेश मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने पुष्टि की कि इस वर्ष यात्रा की हेलिटैक्सी सेवा तीन वर्षों के टेंडर आधार पर संचालित की जाएगी। साथ ही, इस बार पूरी हेलिटैक्सी सेवा की बुकिंग केवल मंदिर न्यास की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी।

Advertisement

गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा हर वर्ष जन्माष्टमी से राधा अष्टमी तक आयोजित होती है। इस वर्ष जन्माष्टमी 16 अगस्त और राधा अष्टमी 31 अगस्त को पड़ेगी। हालांकि, यात्रा की आधिकारिक तिथियों को लेकर स्थानीय पंडितों और प्रशासन के बीच विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी मंगलवार को तहसीलदार भरमौर और स्थानीय पंडितों के बीच बैठक प्रस्तावित है, जिसके बाद प्रशासन यात्रा की औपचारिक शुरुआत और समापन

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000