कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी प्रचार सामग्री का भी किया वितरण – भारत केसरी टीवी

कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी प्रचार सामग्री का भी किया वितरण

चंबा, मदन शर्मा (सिहुन्ता) 20 जनवरी

Advertisement

भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत गरनोटा में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण किया गया । इसके साथ विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका व्यवस्था परिवर्तन का 1 साल, हिमाचल प्रदेश सरकार के 365 दिन 365 फैसले, सरकार गांव के द्वारा फोल्डर भी लोगों को वितरित किए गए ।

विभाग के साथ संबद्ध आर्यन कला मंच के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत करवा कर लोगों को इनसे लाभ लेने को भी प्रेरित किया ।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भी गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की ।
8

Advertisement

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का ये रहेगा आगामी शेड्यूल

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में 21 जनवरी को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत हरिपुर, 22 जनवरी को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमौर हेलीपैड, 23 जनवरी को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत भंजराडू तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत 24 जनवरी को सलूणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन होगा ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000