स्कूलों का समय पर निरीक्षण जरूरी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम पर दिया जोर – भारत केसरी टीवी

स्कूलों का समय पर निरीक्षण जरूरी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम पर दिया जोर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने शिमला में समीक्षा बैठक के दौरान मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम पर दिया जोर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि शिक्षकों के गलत व्यवहार या लापरवाही के मामलों में सोशल मीडिया के वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। शिक्षा विभाग का अपना मॉनिटरिंग सिस्टम इतना मजबूत होना चाहिए कि उसी के आधार पर उपनिदेशक या निदेशक कार्रवाई कर सकें। जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने नियमित विद्यालय निरीक्षणों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उप- शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों का नियमित रूप से दौरा करें ताकि बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
मंत्री रोहित ठाकुर ने सचिवालय में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलों और शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। रोहित ठाकुर ने निदेशालयों के पुनर्गठन, मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना, डिजिटल उपस्थिति, अपना विद्यालय योजना, राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल तथा स्कूलों की सीबीएसई से संबद्धता जैसी महत्त्वपूर्ण पहलों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत के. शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, समग्र शिक्षा परियोजना निदेशक राजेश शर्मा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे#HimachalEducation #RohitThakur #SchoolInspection #EducationReform #MonitoringSystem #ShimlaNews #DepartmentReview #SmartEducation #HimachalUpdates #QualityEducation

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000