कंडाघाट प्रतिनिधिमंडल ने CM से की मुलाकात, BJP नेता गुरविंदर सिंह समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल – भारत केसरी टीवी

कंडाघाट प्रतिनिधिमंडल ने CM से की मुलाकात, BJP नेता गुरविंदर सिंह समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

कंडाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Advertisement

सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि कंडाघाट नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर इसे फिर से ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि कंडाघाट को पुनः ग्राम पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत श्रीनगर कंडाघाट के पूर्व प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर सिंह ने अपने लगभग 50 समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000