*एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन* – भारत केसरी टीवी

*एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन*

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 09 मार्च, 2024

Advertisement

*मिश्रित वर्ग में भारत की टीम ने जीत पहला स्थान*

Advertisement

शिमला 09 मार्च –
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में 04 से 08 मार्च 2024 तक आयोजित की गई एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का आज समापन समारोह कोटि रिसोर्ट नालदेहरा में आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में 6 देशों जिनमें ईराक, ईरान, नेपाल, तजाकिस्तान, कज़ाकिस्तान और भारत की कुल 16 टीम ने भाग लिया।चैंपियनशिप में तीन प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई जिसमें मिश्रित वर्ग, पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धाएँ शामिल रही। चैंपियनशिप के पहले दो दिन अभ्यास सत्र के लिए सुरक्षित थे और अगले दो दिन प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई।
इस चैंपियनशिप के मिश्रित वर्ग में भारत ने प्रथम स्थान 92.18 सेकंड में पूरा कर प्राप्त किया, भारत राइनोला ने द्वितीय स्थान 93.95 सेकंड में पूरा कर प्राप्त किया तथा भारत यूके ने तृतीय स्थान 96.25 सेकंड में पूरा कर प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में नेपाल की टीम ने 79.22 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान, भारत बेलगाम की टीम ने 79.59 सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान और भारत रायवोला की टीम ने 80.65 सेकंड में पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार महिला वर्ग में ईरान की टीम ने 88.47 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान, भारत यूके की टीम ने 96.70 सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान और भारत देहरादून की टीम ने 123.96 सेकंड में पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनिलो ने विजेताओं को सम्मानित किया।
एशियन रिवर राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 04 मार्च को रिज मैदान से किया गया था।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000