राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता से युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच : राकेश जमवाल – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता से युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच : राकेश जमवाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता से युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच : राकेश जमवाल*

Advertisement

 

Advertisement

*राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राकेश जमवाल*

 

*सुन्दरनगर* , भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुन्दरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने आज सुन्दरनगर के बी.बी.एम.बी. मैदान में आयोजित चौथी एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्नल संजय वर्मा (रिटायर्ड ) उपाध्यक्ष HPAA, रघुनाथ राणा महासचिव HPAA, भाजपा अध्यक्ष जितेंदर शर्मा, नरेश वर्मा महासचिव उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर राकेश जमवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भूमि है और यहां के युवा खेलों में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं।

 

जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेलो इंडिया नीति–2025 के माध्यम से देशभर में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की पहचान और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में 18 खेलो इंडिया केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 280 खिलाड़ियों को पूर्व ओलंपियन खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

राकेश जमवाल ने कहा कि तीरंदाजी जैसे खेलों में हिमाचल के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूत करती हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई दी और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000