चम्बा ब्रेकिंग: जंगल में घास काटने गई दो महिलाओं पर भालुओं ने किया हमला, एक ने तोड़ा दम – भारत केसरी टीवी

चम्बा ब्रेकिंग: जंगल में घास काटने गई दो महिलाओं पर भालुओं ने किया हमला, एक ने तोड़ा दम

चम्बा।  कलवारा जंगल में घास काट रही देवरानी-जेठानी पर भालुओं के हमले में देवरानी की मौत हो गई। जबकि, जेठानी को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल किया गया है। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मृतका की पहचान 44 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी सरनो राम गांव दलपा डाकघर बकाणी के रूप में हुई है। जबकि, भालुओं के हमले में 56 वर्षीय ठांठी देवी पत्नी लेहरु राम गांव दलपा डाकघर बकाणी के रूप में हुई है। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग के अधिकारियों ने मृतका के परिजनों को 10 हजार रुपये और घायल के परिजनों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

Advertisement

मृतका के भतीजे पवन कुमार पुत्र मान सिंह गांव टिकरेड़ी गांव बकाणी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:00 बजे उसकी चाचीयां ठांठी देवी और पिंकी देवी जोकि आपस में देवरानी और जेठानी है। घास काटने के लिए गांव के साथ लगते कलवारा जंगल में गई थी। सुबह अमूमन 10:00 बजे अचानक घात लगाकर बैठे भालुओं के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद बुरी तरह से लहूलुहान हुई महिलाओं ने जोर-जोर से चींखना-चिल्लाना आरंभ किया। जिनकी आवाज सुन कर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर भालुओं को शोर कर वहां से खदेड़ा। घायलावस्था में उन्हें एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने पिंकी देवी को मृत करार दिया। जबकि, ठांठी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

Advertisement

कुंडी ब्लॉक के अतिरिक्त प्रभारी वन पाल तिलक राज रणौंता ने बताया कि भालुओं के हमले से मृतक महिला के परिजनों को दस और घायल महिला को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। बताया कि कलवारा जंगल से भालुओं को उनके स्थान पर भगाने के लिए पटाखे फोड़ और ढ़ोल-नगाड़ों का शोर-गुल किया जा रहा है।

Advertisement

 

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000