सड़कों पर बर्फ जमने से शिमला में थमी वाहनों की रफ्तार, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग – भारत केसरी टीवी

सड़कों पर बर्फ जमने से शिमला में थमी वाहनों की रफ्तार, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग

नए साल की पहली बर्फबारी के बाद शिमला में शुक्रवार को मौसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शहर के सर्कुलर रोड सहित उपनगरों की सड़कें बर्फ जमने से फिसलन भरी हो गई हैं। सुबह से शहर में बसों की आवाजाही ठप है। लोग पैदल ही गिरते-फिसलते अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। खलीनी से टॉलैंड, छोटा शिमला, हिमलैंड, लिफ्ट मार्ग व लक्कड़ बाजार की सड़कें बर्फ जमने से शीशा बन गईं। इस कारण वाहनों की आवाजाही ठप रही है। लोग धक्का लगाकर गाड़ियों को निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। सड़क पर जगह-जगह गाड़ियां फंसी रहीं। फिसलन इतनी ज्यादा है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000