उत्तरकाशी में बादल फटने की भीषण त्रासदी धराली गांव में मचा तांडव — 4 की मौत, 50 से अधिक लापता – भारत केसरी टीवी

उत्तरकाशी में बादल फटने की भीषण त्रासदी धराली गांव में मचा तांडव — 4 की मौत, 50 से अधिक लापता

उत्तरकाशी, उत्तराखंड 5 अगस्त 2025

Advertisement

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को एक भीषण प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया। गंगोत्री धाम और मुखवा के समीप स्थित इस गांव में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है।

🌊 बादल फटते ही उफन पड़ा नाला
बादल फटने के बाद एक नाले में भयंकर उफान आ गया। देखते ही देखते नाले का पानी और मलबा पहाड़ी से नीचे की ओर आया और अपने साथ कई घरों को बहा ले गया। इस भयावह मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तबाही का दृश्य साफ़ देखा जा सकता है।

Advertisement

🧍‍♂️ 4 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता
अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Advertisement

🌧️ बारिश जारी, खतरा बना हुआ
इलाके में अभी भी मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो रही है। मौसम विभाग ने अगामी 24 घंटे और सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

Advertisement

🚨 प्रशासन का अलर्ट और अपील
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं।

🕯️ भारत केसरी टीवी इस दुखद त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और लापता लोगों की सकुशल वापसी की कामना करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000