इलाज या फर्जीवाड़ा? हिमाचल के 98 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट वाली खबर – भारत केसरी टीवी

इलाज या फर्जीवाड़ा? हिमाचल के 98 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट वाली खबर

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में गड़बड़झाले की जांच कर रही विजिलेंस को प्रदेश के 98 निजी अस्पतालों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिले हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर अब विजिलेंस ब्यूरो इन अस्पतालों के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की तैयारी में है।

जांच में सामने आया है कि इन अस्पतालों ने फर्जी मेडिकल बिल बनाकर राज्य सरकार को लाखों रुपये की चपत लगाई है। जांच में पाया गया कि जिन ऑपरेशनों और उपचार पर सामान्य तौर पर कुछ हजार रुपये खर्च होने चाहिए थे, उनके लाखों रुपये तक के बिल तैयार कर भुगतान करवाया गया।

कई मामलों में मरीजों के उपचार से जुड़े दस्तावेजों और अस्पतालों की ओर से प्रस्तुत बिलों में अंतर पाया गया है। कुछ अस्पतालों ने ऐसे उपचार के भी क्लेम लगाए, जिनकी पुष्टि रिकॉर्ड में नहीं हो पाई। कई जगहों पर एक ही मरीज के नाम पर अलग-अलग बिल प्रस्तुत करने की बात भी सामने आई है।

जांच के चलते सरकार ने कई निजी अस्पतालों के लंबित भुगतान भी रोक दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक संदिग्ध मामलों में किसी प्रकार का भुगतान जारी नहीं किया जाएगा। हिमकेयर जैसी जनहित योजना में अनियमितताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

110 करोड़ के कथित गड़बड़झाले में विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य विभाग से भी मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। जांच एजेंसी विभागीय जांच रिपोर्ट और अपनी रिपोर्ट का आपस में मिलान करेगी। दोनों के मिलान के बाद ही इसमें संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000