*इतिहास की 29 जुलाई :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की 29 जुलाई :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक: 👉*
*📜 29 जुलाई:(2024)*
*।।”सोमवार”।।*
*🏚नई दिल्ली अनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1946*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2081*
*🇮🇳मास-*श्रावण।*
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष।*
*🗒तिथि-*नवमी-17:58 तक।*
*🗒पश्चात्-*दशमी।*
*🌠नक्षत्र-*भरणी-10:55 बजे तक।*
*🌠पश्चात्-*कृत्तिका।*
*💫करण-*तैतिल-06:41 बजे तक।*
*💫पश्चात्-*गर।*
*✨योग-*गण्ड-17:54तक।*
*✨पश्चात्-*वृद्धि।*
*🌅सूर्योदय-*05: 40बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*19: 13बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*24: 36बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-*मेष-17:45 बजे तक।*
*🌛पश्चात्-*वृषभ।*
*🌞सूर्यायण -*दक्षिणायन।*
*🌞गोल-*उत्तरगोल।*
*💡अभिजित-*12:00 से 12: 54बजे तक।*
*🤖राहुकाल-*07:22 से 09: 04बजे तक।*
*🎑ऋतु-*वर्षा।*
*⏳दिशाशूल-*पूर्व।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज सोमवार को: 👉 श्रावण बदी नवमी 17:58 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री कृष्णा नौमी , श्रावण सोमवार व्रत (प्रतिष्ठित शिवलिंग पर दूध , गंगाजल व बेलपत्र आदि शिवप्रिय सामग्री चढ़ाएं) , केर पूजा (त्रिपुरा) , विघ्नकारक भद्रा 29:19 से , नवमी को लौकी खाना त्याज्य है, श्री जयरामबाबा (भामटी) महाराज पुण्यतिथि (अमरावती) , गुरु श्री हरकिशन जी जयन्ती (प्राचीनमातानुसार) , श्री जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा जयन्ती , श्री एडवर्ड गोबर्ट जयन्ती , श्री माधव सिंह सोलंकी जन्म दिवस , श्री ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्मृति दिवस , विश्व वर्षा दिवस (World Rain Day) व अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस।*
*🔅कल मंगलवार को: 👉 श्रावण बदी दशमी 16:46 तक पश्चात् एकादशी शुरु।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”नम: शिवायास्तु निरामयाय*
*नम: शिवायास्तु मनोमयाय।*
*नम: शिवायास्तु सुरार्चिताय*
*तुभ्यं सदा भक्तकृपापराय”।।*
*अर्थात्: 👉*
*”जो सब प्रकार के रोग-शोक से रहित हैं, उन कल्याणस्वरूप भगवान शिव को नमस्कार है। जो सबके भीतर मन रूप से निवास करते हैं, उन भगवान शिव को नमस्कार है। सम्पूर्ण देवताओं से पूजित भगवान शंकर को नमस्कार है। भक्तजनों पर निरन्तर कृपा करने वाले आप भगवान महेश्वर को नमस्कार है”।।*
🌹
*29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1655 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।
1786 – पहला अख़बार पश्चिम के एललेघनी, पिट्स गैजेट में प्रकाशित हुआ।
1858 – अमेरिका और जापान ने हैरिस संघि पर हस्ताक्षर किए।
1876 – भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
1899 – न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।
1937 – जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।
1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
1958 – अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया।
1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई। उस वक्त लगभग 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा।
1983 – पहले चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।
1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45 वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
2008 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
2013 – फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।
2019 – भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपये की R-27 मिसाइलों को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों में विश्व के सबसे छोटे बंदर के जीवाश्म का पता लगाया।
2019 – गार्डेन रिसर्च शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का 100वां युद्ध पोत विशाखापत्‍तनम में एलसीयूएल-56 में शामिल।
2019 – भारत और म्यांमार ने अपने सैन्य संबंधों को बढ़ाने और सामरिक सुरक्षा के लिहाज से रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2020 – पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप ( हरियाणा के अंबाला वायु सेना स्टेशन पर ) भारत पहुंची ।
2020 – COVID-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद के लिए ADB ने 30 लाख डॉलर के अनुदान को मंजूरी दी।
2020 – पेटीएम मनी ने वरुण श्रीधर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की।
2021 – भारत के 14 बाघ अभयारण्यों को बाघों के बेहतर संरक्षण के लिए वैश्विक सीए/टीएस मान्यता मिली।
2022 – थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे भूटान के दौरे पर रवाना हुए।
2022 – प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र का दौरा किया व IFSCA मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया।
2022 – पशुपालन और डेयरी विभाग की योजनाओं के लिए “मिनिस्टर्स डैशबोर्ड” का शुभारंभ हुआ।
2022 – भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में सैन्याभ्यास शुरु किया गया।
2023 – महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस की टक्कर से 6 लोगों की मौत व 21 घायल हुए।
2023 – झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम पर ताजिया लेकर जा रहे जूलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 13 लोग बुरी तरह झुलसे, 4 की मौत हुई।
2023 – भारतीय नौसेना ने तमिलनाडु तट के पास बीच समुद्र में फंसे 36 मछुआरों को बचाया।
2023 – तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत व 10 अन्य झुलस गए।
*29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति:👉*
1883 – इटली के एक मध्यम वर्ग के परिवार में फासीवादी दल की आधारशिला रखने वाले तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी (Benito Mussolini) का जन्म हुआ।
1894 – एडवर्ड गोबर्ट
पुडुचेरी के पहले मुख्यमंत्री।
1904 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
1905 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1922 – बलवन्त मोरेश्वर पुरन्दरे उपाख्य बाबासाहेब पुरन्दरे मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।
1927 – माधव सिंह सोलंकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के नेता । भारत के पूर्व विदेश मंत्री रह चुके व चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
1931 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।
1960 – उत्पल कुमार सिंह – सेवानिवृत्त आईएएस एवं लोकसभा के महासचिव।
1990 – एली एवराम स्वीडिश हिन्दी अभिनेत्री।
*29 जुलाई को हुए निधन:👉*
1890 – विन्सेंट वैन गो – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।
1891 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी का निधन कलकत्ता में हुआ।
1996 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
2001 – एडवर्ड गिरेक – पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।
2003 – जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
2009 – महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी।
2015 – वसुंधरा कोमकली, जिन्हें वसुंधरा ताई के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
2017 – स्नेहमयी चौधरी – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।
2019 – गुजरात के दिग्गज पाटीदार नेता और पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन ।
2019 – वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ का निधन।
2022 – मेघालय के पूर्व गृह मंत्री और वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ आर. जी. लिंगदोह (62) का निधन हुआ।
2023 – वेल्श रग्बी यूनियन फुटबॉलर और कोच डैनियल क्लाइव थॉमस रोलैंड्स (85) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश खेल लेखक डेविड डब्ल्यू॰ पॉटर (74) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज विल्सन (81) का निधन हुआ।
*29 जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 श्री जयरामबाबा (भामटी) महाराज पुण्यतिथि (अमरावती)।
🔅 गुरु श्री हरकिशन जी जयन्ती (प्राचीनमातानुसार)।
🔅 श्री जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा जयन्ती।
🔅 श्री एडवर्ड गोबर्ट जयन्ती।
🔅 श्री माधव सिंह सोलंकी जन्म दिवस।
🔅 श्री ईश्वर चन्द्र विद्यासागर स्मृति दिवस।
🔅 विश्व वर्षा दिवस (World Rain Day)।
🔅 अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि संपूर्ण सत्य तो परमात्मा ही हैं।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी।🌻
*”पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार,नई दिल्ली=७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000