राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल दौरे के दौरान हादसा, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त हेलीपैड धंसा; बड़ी सुरक्षा चूक उजागर – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल दौरे के दौरान हादसा, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त हेलीपैड धंसा; बड़ी सुरक्षा चूक उजागर

तिरुवनंतपुरम    भारत केसरी टीवी

Advertisement

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित प्रमदम स्टेडियम में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अचानक धंस गए हेलीपैड पर झुक गया। बताया जा रहा है कि यह घटना हेलीकॉप्टर के वजन के कारण हुई, जिससे राष्ट्रपति की सुरक्षा में गंभीर चूक उजागर हुई।

Advertisement

 

Advertisement

मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हेलीकॉप्टर को हाथों से धकेलकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित सभी चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Advertisement

 

राष्ट्रपति इस समय केरल के दौरे पर हैं। वह मंगलवार शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचीं, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने उनका स्वागत किया।

 

आज वह सबरीमाला हिल श्राइन के दर्शन के लिए रवाना हुईं। तिरुवनंतपुरम से निलक्कल तक हेलीकॉप्टर से यात्रा के बाद वह पंपा बेस स्टेशन पहुंचीं, जहां पारंपरिक ‘इरुमुदी’ अनुष्ठान किया जाएगा। इसके बाद वह विशेष वाहन से सबरीमाला मंदिर के लिए जाएंगी।

 

राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए सबरीमाला और पंपा दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद है कि दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू आज दोपहर तक तिरुवनंतपुरम लौट आएंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000