*इतिहास की 02 अक्टूबर :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की 02 अक्टूबर :(2023-24) तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक:👉*
*📜02अक्टूबर:(2024)*
*।।”बुधवार”।।*
*🏚नई दिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1946*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2081*
*🇮🇳मास-*आश्विन।*
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष।*
*🗒तिथि-*अमावस्या – 24:21 बजे तक।*
*🗒पश्चात्-*प्रतिपदा।*
*🌠नक्षत्र-*उत्तराफाल्गुनी – 12:23 बजे तक।*
*🌠पश्चात्-*हस्त।”
*💫करण-*चतुष्पाद – 11:01 बजे तक।*
*💫पश्चात्-*नाग।*
*✨योग-*ब्रह्म-27:20बजे तक।*
*✨पश्चात्- एन्द्र।*
*🌅सूर्योदय- 06:14बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*18:05बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*नहीं।*
*🌛चन्द्रराशि-*कन्या – दिनरात।*
*🌞सूर्यायण -*दक्षिणायन।*
*🌞गोल-*दक्षिणगोल।*
*💡अभिजित-*कोई नहीं।*
*🤖राहुकाल-*12:10 से 13:38बजे तक।*
*🎑ऋतु-*शरद्।*
*⏳दिशाशूल-*उत्तर।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज बुधवार को: 👉 आश्विन बदी अमावस्या 24:21 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य अमावस्या , पितृ विसर्जन , सर्वपितृ श्राद्ध , अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज , महालया समाप्त , वलयाकार सूर्य ग्रहण ( 21:13 से 27:17 तक , भारत में अदृश्य होने से सूतकादि मान्य नहीं व कोई प्रभाव नहीं) , गजच्छायायोग (बौधायन) 12:23 से 24:19 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:23 से सूर्योदय तक, आचार्य श्री वीरसागर जी समाधि (जैन) , श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती , श्री महात्मा गांधी जयन्ती (155वीं , स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस) , श्री के. कामराज स्मृति दिवस , World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर )।*
*🔅कल गुरुवार को: 👉 आश्विन सुदी प्रतिपदा 27:00 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , शारदीय नवरात्र प्रारम्भ , माँ शैलपुत्री पूजा / व्रत , रंग पीला , कलश स्थापना मुहुर्त सुबह 06:19 से 07:23 तक व 11:46 से 12:33 तक , ध्वजारोहण , दोहित्र कृत मातामह (नाना – नानी ) का श्राद्ध।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”नाम्भोधिरर्थितामेति*
*सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*
*आत्मा तु पात्रतां नेय:*
*पात्रमायान्ति संपद:”॥*
*अर्थात्: 👉*
*”सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं”।*
🌹
*2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1895 – उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।
1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1941 – नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया।
1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल हुए।
1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988 – तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।
1988 – कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ ।
1994 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2003 – हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
2019 – फलस्‍तीन ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विरासत और आदर्शों के सम्‍मान में स्‍मारक डाक टिकट जारी किया।
2019 – अमरीका ने बंधुआ मजदूरों से माल उत्‍पादित कराने वाले पांच संदिग्‍ध देशों से आयात रोक लगाई।
2019 – गुमला जिले सिसई प्रखंड में स्थित नवरत्नगढ़ किला व मंदिर समूह को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
2020 – वर्चुअल वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया।
2021 – भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का समापन हुआ तथा श्रीलंका में संयुक्त युद्धाभ्यास मित्र शक्ति 21 के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना हुआ।
2022 – इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान 174 लोग मारे गए, जबकि 180 घायल हो गए।
2022 – फिट इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ व युवा प्रधानमंत्री योजना का दूसरा चरण शुरू हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला बिहार पहला राज्य बना , 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग , ओबीसी 27% ; यादव 14% , ब्राह्मण 3.65%, राजपूत 3.45% व सबसे कम कायस्थ 0.60%।
2023 – महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हुई , इनमें 12 नवजात शामिल।
2023 – उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई।
2023 – मेघालय में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया , भूटान में भी धरती हिली।
*2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति:👉*
1869 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ। आज का दिन को भारत समेत संपूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1898 – प्रजापति मिश्र – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी ।
1900 – लीला नाग – प्रसिद्ध महिला क्रान्तिकारी व बंगाली पत्रकार थी।
1901 – गोकुल लाल असावा – देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्‍म हुआ।
1924 – तपन सिन्हा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक ।
1933 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
1942 – आशा पारेख – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री ।
1967 – आर्डेम पटपौटियन (Ardem Patapoutian) एक अर्मेनियाई-अमेरिकी आणविक जीवविज्ञानी, न्यूरोसाइंटिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता।
1974 – प्रीतम सिवाच – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान।
1979 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
1985 – भव्या लाल – नासा में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक।
1997 – लवलीना बोरगोहेन – भारतीय मुक्केबाज़ खिलाडी ।
*2 अक्टूबर को हुए निधन:👉*
1906 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।
1964 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता ।
1975 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।
1982 – सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री ।
2014 – एन॰ महालिंगम – भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित तमिलनाडु से थे। लम्बी बिमारी के बाद उनका निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉलर और व्यवसायी फ्रांसिस हेनरी ली (79) का निधन हुआ।
*2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 आचार्य श्री वीरसागर जी समाधि (जैन)।
🔅 श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती।
🔅 श्री महात्मा गांधी जयन्ती (155वीं , स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस)।
🔅 श्री के. कामराज स्मृति दिवस।
🔅 World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर )।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि संपूर्ण सत्य तो परमात्मा ही है।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली=७६,
*मो:*८७४३९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000