*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..* – भारत केसरी टीवी

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक:👉*
*📜12 नवम्बर:(2025)*
*।।”बुधवार”।।*
*🏚नईदिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1947*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2082*
*🇮🇳मास-*मार्गशीर्ष।*
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष।*
*🗒तिथि-*अष्टमी-23:00 बजे तक।*
*🗒पश्चात्-*नवमी।*
*🌠नक्षत्र-*आश्लेषा-18:36 बजे तक।*
*🌠पश्चात्-*मघा।*
*💫करण-* बालव – 10:59 तक।
*💫पश्चात्-* कौलव।
*✨योग-* शुक्ल-08:02 तक।
*✨पश्चात्-* ब्रह्म।
*🌅सूर्योदय-*06:40बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*17:29बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*24:22बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 18:36 तक।
*🌛पश्चात्-* सिंह।
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन।
*🌞गोल-* दक्षिणगोल।
*💡अभिजित-* कोई नहीं।
*🤖राहुकाल-* 12:05 से 13: 26बजे तक।
*🎑ऋतु-* हेमन्त।
*⏳दिशाशूल-*उत्तर।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज बुधवार को: 👉 मार्गशीर्ष बदी अष्टमी 23:00 तक पश्चात् नवमी शुरू , कालाष्टमी , श्री महाकाल भैरवाष्टमी व्रत, सांयकाल अष्टमी में श्री भैरव जी का दर्शन – पूजन , प्रथमाष्टमी (उड़ीसा ) , रुक्मिणी अष्टमी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री महाकाल भैरव जयन्ती (मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी) , मेला जयगढ़ (आमेर) , सेकिंड लेफ्टिनेंट श्री राजीव संधू जयन्ती , राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस) , पंडित मदन मोहन मालवीय पुण्य तिथि , विश्व निमोनिया दिवस व राष्ट्रीय लोक सेवा प्रसारण दिवस।*
*🔅कल गुरुवार को:👉 मार्गशीर्ष बदी नवमी 23:36 तक पश्चात् दशमी शुरु।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”यस्मै देवाः प्रयच्छन्ति,*
*पुरुषाय पराभवम् ।*
*बुद्धिं तस्यापकर्षन्ति,*
*सोऽवाचीनानि पश्यति”।।*
*महाभारतम् उद्योगपर्व :(३४-८१)*
*अर्थात्:👉*
*”देवता जिसे पराजय देना चाहते हैं , उसकी बुद्धि को पहले ही हर लेते हैं , इससे वह नीच कर्मों पर ही अधिक दृष्टि रखता है”।*
🌹
*12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1727 – फ़्रांस और बवेरिया ने गुप्त संधि पर दोबारा हस्ताक्षर किये।
1781 – अंग्रेजों ने डच उपनिवेश नागापट्टनम पर कब्जा किया।
1823 – ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर (एम्स्टर्डम) खुली।
1828 – ऐनोवंग, वियनतियाने राज्य के शासक का नामकरण किया गया और सियाम द्वारा राज्य कब्जा कर लिया गया।
1841 – टेक्सास का शहर जॉन नेली ब्रायन द्वारा स्थापित किया गया।
1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयाेग किया।
1870 – जर्मन कंपनी ड्रेस्डनर बैंक की स्थापना की गयी।
1908 – बुलग़ारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रिया-हंग्री साम्राज्य की पराजय और इन दोनों देशों के एक दूसरे से अलग हो जाने के पश्चात ऑस्ट्रिया में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का काल आरंभ हुआ।
1923 – जर्मनी में तख्तापलट के प्रयास के आरोप में एडोल्फ हिटलर को गिरफ्तार किया गया।
1925 – अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – महात्मा गांधी ने सिलोन की अपनी पहली और आखिरी यात्रा की।
1930 – लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1947 – को राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी मात्र एक बार आकाशवाणी दिल्‍ली आए थे ।तब से हर वर्ष इस दिन को लोक सेवा प्रसारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1953 – इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह नगर में एक शरणर्थी शिविर पर आक्रमण करके फिलिस्तीनियों का जनसंहार किया। इस निर्मम हत्याकांड में 110 फ़िलिस्तीनी शहीद और लगभग 1 हज़ार लोग घायल हुए।
1956 – मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963 – जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
1970 – पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) और पश्चिम बंगाल में आए चक्रवती तूफान ‘भोला’ से मची तबाही में करीब पांच लाख लोग मारे गए।
1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित हुआ।
1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1991 – पूर्वी तिमोर की राजधानी डिली में इंडोनेशिया सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 250 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए।
1995 – नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
2002 – संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
2005 – ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2006 – अंतराष्ट्रीय संधि ‘प्रोटोकॉल ऑन एक्सप्लोसिव रेमनेन्ट्स ऑफ वार’ लागू हुई।
2007 – सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।
2008 – परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया।
2008 – देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 – भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
2015 – लेबनान में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 43 मारे गए।
2019 – सुरंगा बावड़ी विश्व स्मारक निगरानी सूची-2020 में शामिल हुई।
2020 – भारतीय नौसेना की ताकत को और मजबूती देते हुए मुम्‍बई की मजगांव गोदी से स्‍कॉर्पियोन श्रेणी की पांचवीं पनडुब्‍बी वागीर का जलावरतरण किया गया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वियतनामी प्रधानमंत्री नेग्युआन ज़ुआन फुक के साथ भारत-आसियान शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की व संबोधित किया।
2021 – भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (इंडो-थाई कॉर्पैट) के 32वें संस्करण 12-14 नवंबर 2021 तक के आयोजन की शुरुआत हुई।
2022 – भारतीय वायु सेना व फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल का जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘गरुड़ VIl’ नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास का समापन हुआ।
2022 – भारत और कंबोडिया ने संस्कृति, वन्य जीवन और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – Delhi – NCR समेत उत्तर भारत में एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप (तीव्रता 5.4) आया।
2023 – मथुरा के पटाखा मार्केट में भीषण आग से 15 से ज्यादा लोग झुलसे।
2023 – उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल का 50 मीटर हिस्सा धंसने से लगभग 40 मजदूर फसे।
2023 – दिवाली पर अयोध्या में 22 लाख 23 हजार दीए जलाए गए , वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।
2024 – मथुरा में इंडियन ऑयल रिफाइनरी में आग लगने से 12 कर्मचारी झुलसे जिनमें चार गंभीर रहे।
2024 – मॉरीशस के विपक्षी नेता नवीन रामगुलाम को चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
2024 – CISF की महिला सीआईएसएफ रिजर्व बटालियन को मंजूरी दी गई।
*12नवंबरकोजन्मेव्यक्ति👉*
1840 – 19वीं शताब्दी के प्रख्यात मूर्तिकार अगोस्ट रोडेन का पेरिस में जन्म हुआ।
1896 – सालिम अली, भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1915 – अख़तरुल ईमान उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर।
1940 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1943 – बायराना नागप्पा सुरेश एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक।
1966 – सेकिंड लेफ्टिनेंट राजीव संधू – भारतीय सैन्य अधिकारी (मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित)।
*12नवंबर को हुएनिधन:👉*
1946 – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक , महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद , समाज सुधारक एंव भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हुआ।
1986 – भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के 6 वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2012 – लल्लन प्रसाद व्यास – भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
2014 – रवि चोपड़ा हिंदी फिल्म जगत के एक प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक थे।
2018 – अनन्त कुमार – एक भारतीय राजनेता व लोकसभा के पूर्व सदस्य।
2020 – बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आत्महत्या की।
2021 – जापानी पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी ताकेशी कोबा (85) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ और वकील कैरोल हबर्ड जूनियर (85) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार पैट्रिक स्मिथ (71) का निधन हुआ।
2024 – अनुभवी बंगाली अभिनेता मनोज मित्रा (85) का निधन हुआ।
*12 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🌟 श्री महाकाल भैरव जयन्ती (मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी)।
🌟 मेला जयगढ़ (आमेर)।
🌟 सेकिंड लेफ्टिनेंट श्री राजीव संधू जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस)।
🌟 पंडित मदन मोहन मालवीय पुण्य तिथि।
🌟 विश्व निमोनिया दिवस।
🌟 राष्ट्रीय लोक सेवा प्रसारण दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि सम्पूर्ण सत्य तो परमात्मा ही है।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेन्द्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली-७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000