आरडीजी मुद्दे पर Anurag Thakur का पलटवार, बोले—नाकामियां छिपा रही प्रदेश सरकार – भारत केसरी टीवी

आरडीजी मुद्दे पर Anurag Thakur का पलटवार, बोले—नाकामियां छिपा रही प्रदेश सरकार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश सरकार द्वारा रैवेन्यू डैफिसिट ग्रांट (आरडीजी) के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार किए जा रहे हमलों का भी सांसद अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों और वित्तीय कुप्रबंधन को छिपाने के लिए केवल मात्र रैवेन्यू डैफिसिट ग्रांट का मुद्दा उछाल रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चला और प्रदेश की सरकार जनता को यह नहीं बता पाई कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कितना बजट दिया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 1.60 लाख करोड़ रुपए कांग्रेस की केंद्र सरकार के मुकाबले अधिक दिए लेकिन मुख्यमंत्री जनता को यह सच्चाई नहीं बताना चाहते। उन्होंने कहा कि अब भी जो 1.40 लाख करोड़ रुपए केंद्र से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाला है, वह सीधा पंचायत को मिलेगा और यही मुख्यमंत्री सुक्खू के पेट दर्द का कारण भी है कि पैसा उन्हें नहीं मिल रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000