आय में सुधार, जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए कृषि वानिकी मॉडलों को दें बढ़ावा

स़ोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा 09 फरवरी, 2024

Advertisement

डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में कृषि वानिकी पर 21 दिवसीय शीतकालीन स्कूल का समापन हुआ, जिसका विषय ‘कृषि वानिकी- जलवायु को कम करने के लिए एक संभावित दृष्टिकोण’ था। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों के पंद्रह वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

Advertisement

इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य प्रतिभागियों को जलवायु परिवर्तन शमन के लिए कृषि वानिकी क्षेत्र में नवीनतम मुद्दों और नवाचारों से परिचित करवाना था। जलवायु लचीली कृषि वानिकी प्रणालियों के विकास के लिए प्रौद्योगिकियों के सिद्धांत और व्यावहारिक-उन्मुख ज्ञान प्रदान करना और आर्थिक, पारिस्थितिकी और सामाजिक मापदंडों के लिए कृषि वानिकी प्रणालियों का मूल्यांकन करना भी इस प्रशिक्षण का हिस्सा रहा। तीन सप्ताह के इस कार्यक्रम के दौरान भारत और विदेश के विभिन्न संस्थानों के प्रसिद्ध विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर संबोधित किया।

Advertisement

समापन सत्र के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अनुसंधान निदेशक डॉ. संजीव चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि वानिकी भूख, कुपोषण, गरीबी और हरित क्रांति से वंचित रहे क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन से जूझ रहे लोगों की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि खाद्य और आजीविका सुरक्षा के अलावा, कृषि वानिकी प्रणालियों में पेड़ों के एकीकरण से वातावरण से अधिक CO2 sequestration में मदद मिलेगी।

Advertisement

निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. इन्द्र देव ने कहा कि कृषि वानिकी एक गतिशील, पारिस्थितिक रूप से सुदृढ़, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण अभ्यास है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत आबादी-1.2 बिलियन लोग अपने अस्तित्व के लिए बड़े पैमाने पर कृषि वानिकी उत्पादों और सेवाओं पर निर्भर हैं। कृषि स्तर पर समृद्धि प्राप्त करने के लिए उन्होंने वैज्ञानिकों से कृषि प्रणालियों में पेड़ों को शामिल करने का आग्रह किया ताकि विपणन योग्य उत्पादों- जैसे भवन निर्माण और जलाऊ लकड़ी, पशु चारा, फल, दवाएं इत्यादि के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित की जा सके।

Advertisement

उन्होंने बताया कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के प्रतिकूल प्रभावों और इसके परिणामस्वरूप होने वाले जलवायु परिवर्तन के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ी है। कृषि वानिकी विकासशील देशों में गरीब किसानों को निजी लाभ और वैश्विक पर्यावरण लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अन्य वनस्पतियों के विपरीत पेड़ों पर ध्यान इसलिए दिया जाता है क्योंकि पेड़ लंबी अवधि के लिए अपेक्षाकृत बड़ी मात्रा में कार्बन सोखते हैं। विश्व स्तर पर भारत सहित बहुत से देशों ने जलवायु परिवर्तन अनुकूलन रणनीति के रूप में कृषि वानिकी प्रणालियों को पहचाना है।

प्रशिक्षुओं के बीच रुचि पैदा करने के लिए, खेतों का दौरा, किसानों से बातचीत और लकड़ी आधारित संसाधनों के उत्पादन और उपयोग के लिए औद्योगिक दौरे भी इस प्रशिक्षण का हिस्सा रहे। उत्साहित प्रशिक्षुओं ने इसे अपनाने की वचनबद्धता को दोहराया। इस कार्यक्रम में वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ सी॰एल ठाकुर, औदयानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ मनीष शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ केके रैना, सिल्विकल्चर और कृषि वानिकी विभाग के हैड डॉ डी॰आर॰ भारद्वाज और विभिन्न विभागों के वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000