उत्तराखंड ब्रेकिंग : जूतों की दुकान में युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

उत्तराखंड ब्रेकिंग : जूतों की दुकान में युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। सरकारी यूनिवर्सिटी की छात्रा के पलटन बाजार स्थित जूतों की दुकान में छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने सैंडल पैर में पहनाते वक्त यह हरकत की। मामले को लेकर मौके पर बवाल हुआ। लोगों ने शहर कोतवाली में मामले को लेकर शनिवार रात विरोध जताया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह बीते सात सितंबर को अपने हॉस्टल से पलटन बाजार आई थीं। बाजार में रिआंश फुटवियर नाम की दुकान पर खरीदारी के लिए गई। दुकान में पहुंचते ही नया माल आने की बात कहते हुए उन्हें सड़क के सामने से ऊपर के तल पर भेजा गया। वहां जाकर एक युवक ने महरून रंग की सैंडल दिखाई।

Advertisement

आरोपी ने छात्रा को सैंडल पहनाने की कोशिश की। सैंडल पहनाते समय उसने ने जानबूझकर अश्लील हरकत की। उसने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर ही हाथ डाला। छात्रा ने आरोपी को धक्का देकर खुद को बचाया। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले किया गया।

Advertisement

इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान उमेर मूल निवासी बुडगरा, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर हाल निवासी गांधी रोड के रूप में हुई।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000