आपदा प्रभावितों को बर्तन व सामान खरीदने के लिए भी एक लाख देगी सुक्खू सरकार – भारत केसरी टीवी

आपदा प्रभावितों को बर्तन व सामान खरीदने के लिए भी एक लाख देगी सुक्खू सरकार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

मंडी में आपदा प्रभावितों को घर बनाने के साथ-साथ सामान और बर्तन खरीदने के लिए एक लाख रुपए दिए जाएंगे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राहत आबंटन के दौरान घर बनाने के लिए दिए जाने वाले सरकारी अनुदान को सात लाख से बढ़ाकर आठ लाख करने का ऐलान किया है। मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के 4914 आपादा प्रभावितों को घर बनाने के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से कुल 81.28 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित की। इस अवसर पर पूरी तरह से ्रक्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1,513 लाभार्थियों को सात लाख रुपए में से चार-चार लाख रुपए की पहली किस्त प्रदान की गई। इनमें से 781 लाभार्थी मंडी, 631 कुल्लू तथा 101 लाभार्थी बिलासपुर जिला से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 3,401 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपए प्रदान किए गए।
राहत राशि प्राप्त करने वाले 1,547 लाभार्थी मंडी से 1,541 लाभार्थी कुल्लू और 313 लाभार्थी बिलासपुर जिला से संबंधित हैं। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक चंद्र शेखर और अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव और प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुले

Advertisement

#CMReliefPackage #SukhuGovernment #DisasterRelief #Mandi #Kullu #Bilaspur #FinancialAssistance #DBT #HimachalPradesh #HousingGrant #DisasterSupport

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000