आज से शुरू हुई ‘हिम बस कार्ड’ योजना — 236 रुपये में मिलेगा रियायती व मुफ्त यात्रा का डिजिटल पास – भारत केसरी टीवी

आज से शुरू हुई ‘हिम बस कार्ड’ योजना — 236 रुपये में मिलेगा रियायती व मुफ्त यात्रा का डिजिटल पास

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत एचआरटीसी ने रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित हिम बस कार्ड प्रणाली लागू की है। इस प्रणाली के माध्यम से पात्र वर्गों को मिलने वाली निशुल्क और रियायती यात्रा सुविधाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में मुफ्त और रियायती यात्रा का लाभ उठाने के लिए आज से पात्र लोगों को 236 रुपये का हिम बस कार्ड बनाना होगा। निगम ने हिम बस कार्ड योजना शुरू कर दी है। हिम बस कार्ड की एकमुश्त लागत 200 रुपये और जीएसटी रखी गई है, जिसमें पहले वर्ष की रियायत शामिल होगी। दूसरे वर्ष से वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 150 रुपये और जीएसटी देना होगा। स्रोत, गंतव्य, वर्ग या पदनाम में परिवर्तन की स्थिति में 50 रुपये और जीएसटी शुल्क लिया जाएगा। कार्ड खो जाने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में 200 रुपये और जीएसटी देकर नया कार्ड जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता एक वर्ष रहेगी और आगे वार्षिक नवीनीकरण आवश्यक होगा।
इसके अलावा निगम की बसों में रियायती सफर के लिए जिन लोगों ने येलो कार्ड, ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड या कोई अन्य रियायती कार्ड बना रखा है उनके लिए जल्द ही हिम बस प्लस कार्ड जारी करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत एचआरटीसी ने रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित हिम बस कार्ड

#HimachalNews #HRTC #HimBusCard #DigitalIndia #TransportUpdate #SubsidyScheme #HimachalGovernment #PublicTransport #BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000