कांग्रेस शासनकाल में 100 से ज्यादा पेपर लीक हुए, सदन में चर्चा से भागता है विपक्ष: अनुराग ठाकुर – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस शासनकाल में 100 से ज्यादा पेपर लीक हुए, सदन में चर्चा से भागता है विपक्ष: अनुराग ठाकुर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

ज्वालामुखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को ज्वालामुखी में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस शासन काल में 100 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। कांग्रेस चर्चा से भाग रही है और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस सदन और सडक़ दोनों में ही फेल हुई है। राजस्थान में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे और जिस मंत्री के कार्यकाल में यह पेपर लीक हुए थे, उन्हें राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, परंतु देश की जनता ने उन्हें तीन बार बुरी तरह से नकार दिया है। छोटे बच्चों की तरह जिद करके राहुल गांधी प्रधानमंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका दायित्व था कि वह सदन में अपना सुझाव देते।

कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर की एक महिला नेत्री के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे पहले भी कांग्रेस राष्ट्रपति के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को डर था कि कहीं मानसून सत्र सफलतापूर्वक हो गया, तो डी-लिमिटेशन न हो जाए, कहीं महिला आरक्षण को मंजूरी न मिल जाए, क्योंकि कांग्रेस हमेशा ही डी-लिमिटेशन की विरोधी रही है और महिला आरक्षण का विरोध अपने सहयोगियों के साथ करती रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर द्वेष भावना से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के विरुद्ध दर्ज किए जा रहे मामले मात्र राजनीतिक भावना से प्रेरित हैं। यदि सरकार इस तरह के कार्य करेगी, तो किसी भी सरकार को काम करने का मौका नहीं मिलेगा। इससे प्रदेश का विकास प्रभावित होगा। सरकार जनता से किए वादों को पूरा करे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000