मंडी न्यूज: सन्यारड़ में जमीन धंसने से ताश के पत्तों की तरह गिर रहे घर, अभी भी करीब 20 मकानों पर मंडरा रहा खतरा – भारत केसरी टीवी

मंडी न्यूज: सन्यारड़ में जमीन धंसने से ताश के पत्तों की तरह गिर रहे घर, अभी भी करीब 20 मकानों पर मंडरा रहा खतरा

मंडी। नगर निगम मंडी के तहत आने वाले सन्यारड़ के ग्रामीणों की रातों की नींद और दिन का चैन छिन गया है। जीवन भर पाई-पाई जोड़कर बनाए गए इनके आशियानों को जमीन कब निगल जाए कोई नहीं जानता। अपने आशियानों को बचाने के लिए ये लोग सरकार से गुहार लगा रहे हैं। सन्यारड़ धार के धंसने से यहां एक बार फिर से दर्जनों घरों के उपर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. बीते तीन सालों से भारी बारिश के बाद यहां लगातार जमीन धंस रही है और एक के बाद एक लोगों के घर, रास्ते आंखों के सामने रेत के ढेर की तरह गिर रहे हैं। बरसात के कारण अभी तक यहां 3 घर गिर चुके हैं, जबकि चौथा गिरने की कगार पर है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह चौथा घर गिर जाता है तो फिर इसके बाद 20 अन्य घरों के भी गिरने का खतरा पैदा हो जाएगा। लोग इन दिनों खतरे के साए में अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। मौके पर हालात ऐसे हैं कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है, जिससे आने-जाने के लिए बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित नर्बदा चौहान, दुर्गा दास, भावना और बीआर ठाकुर ने बताया कि, ‘वर्ष 2022 की बरसात के दौरान यहां जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ। उसके बाद प्रशासन की तरफ से सुरक्षा दीवार भी लगाई गई, लेकिन 2023 की बरसात में सुरक्षा दीवार भी गिर गई और 3 घर भी जमींदोज हो गए. यहां जमीन धंसने का सिलसिला लगातार जारी है, जिस कारण अब एक अन्य घर पर भी गिरने का संकट मंडरा रहा है. इसके साथ ही 20 अन्य घर पर भी खतरे की जद में हैं।’

Advertisement

सरकार से पीपीआर को जल्द मंजूर करने की गुहार
प्रभावित रणधीर सिंह और आकाश सर्बवाल ने बताया कि, ‘सरकार का कोई नुमाइंदा अभी तक इनकी सुध लेने मौके पर नहीं आया है. जिला प्रशासन की तरफ से मदद की गई थी, लेकिन वो भी काम नहीं आई। अब जिला प्रशासन ने इसकी पीपीआर बनाकर सरकार को भेजी है. ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से इस पीपीआर को जल्द से जल्द मंजूर करने की गुहार लगाई है, ताकि समय रहते यहां पर धंस रही जमीन को बचाने की कवायद की जा सके और लोगों के घरों को सुरक्षित रखा जा सके।’

Advertisement

‘प्रशासन कर रहा हर संभव मदद’
वहीं, जब इस बारे में एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, ‘जिला प्रशासन सन्यारड़ में धंस रही जमीन के मामले में पूरी संजीदगी से काम कर रहा है। यहां जमीन धंसने के कारणों का पता लगाने के लिए सर्वे भी करवाया गया है। इसकी एक कंपलीट पीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी गई है. प्रभावितों की प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जा रही है।’

Advertisement

बता दें कि सन्यारड़ की पहाड़ी पर बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर बना रखे हैं और जहां से इस पहाड़ी की जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ है वो एक तरह से भविष्य के लिए खतरे के संकेत हैं। यदि समय रहते यहां इसकी रोकथाम के पुख्ता प्रयास नहीं किए गए तो फिर भविष्य में इसके खतरनाक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000