आज का पंचांग – भारत केसरी टीवी

आज का पंचांग

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक: 👉*
*📜08सितम्बर:(2025)*
*।।”सोमवार”।।*
*🏚नईदिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1947*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2082*
*🇮🇳मास-*आश्विन।*
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष।*
*🗒तिथि-*प्रतिपदा-21:13 बजे तक।*
*🗒पश्चात्-*द्वितीया।*
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 20:03 तक।
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद।
*💫करण-* बालव – 10:29 तक।
*💫पश्चात्-* कौलव।
*✨योग-* धृति – 06:30 तक।
*✨पश्चात्-* शूल।
*🌅सूर्योदय-*06:02बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*18:35बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*18:59बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 14:30 तक।
*🌛पश्चात्-* मीन।
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन।
*🌞गोल-* उत्तरगोल।
*💡अभिजित-* 11:53 से 12: 43बजे तक।
*🤖राहुकाल-* 07:36 से 09:10बजे तक।
*🎑ऋतु-* शरद्।
*⏳दिशाशूल-*पूर्व।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज सोमवार को:👉 आश्विन बदी प्रतिपदा 21:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , आश्विन मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि शुरु , प्रतिपदा का श्राद्ध आज , अशून्यशयन द्वितीया व्रत , पंचक जारी , ग्रहण करिदिन , कुमारयोग 20:02 तक , षोडषकारण व्रत पूर्ण (जैन) , क्षमावाणी (जैन), मेघमाला व्रत पूर्ण, स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती , विजय दिवस (माल्टा) , उत्तर मैसेडोनिया का स्वतंत्रता दिवस , विश्व साक्षरता दिवस व विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physical Therapy Day)।*
*🔅कल मंगलवार को: 👉 आश्विन बदी द्वितीया 18:31 तक पश्चात् तृतीया शुरु , द्वितीया का श्राद्ध आज , पंचक जारी।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”प्रज्ञा प्रतिष्ठा भूतानां,*
*प्रज्ञा लाभः परो मतः ।*
*प्रज्ञा निःश्रेयसी लोके,*
*प्रज्ञा स्वर्गो मतः सताम्”।।*
*(महाभा.शान्ति-.१८०/२)*
*अर्थात् 👉*
*”बुद्धि ही प्राणियों का आधार है , बुद्धि की प्राप्ति ही सबसे उत्कृष्ट लाभ है, बुद्धि ही संसार में कल्याणकारिणी है और सज्जनों के विचार से बुद्धि ही स्वर्ग (सुख का साधन) है”।*
🌹
*8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1271 – जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन ।
1320 – गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449 – टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1504 – इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पणकिया।
1514 – ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया।
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1553 – इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1727 – इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर में बर्ववेल गांव में एक कठपुतली शो के दौरान एक आग से 78 लोगों मारे गए जिनमें कई बच्चे शामिल थे।
1760 – फ्रांसीसी सेना ने मॉन्ट्रियल को जनरल जेफरी एमहर्स्ट के सामने समर्पित कर दिया।
1771 – मिशन सैन गैब्रियल आर्केंसी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में हुआ।
1793 – बेलिएम में पहली बार सीरीओ डे नाज़े मनाया गया।
1831 – विलियम IV को ग्रेट ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।
1855 – स्पेन के क्वीन इसाबेला द्वितीय का द्वार इलोइलो को विश्व व्यापार के लिए खोल दिया गया।
1860 – मिशिगन झील पर पैडल स्टीमर “लेडी एल्गिन” का नुकसान लगभग 300 लोग डूबे।
1864 – जेनेवा में आज ही रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1899 – ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
1900 – अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में आज ही चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई थी।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की। इटली युद्ध से हट गए और मित्र राष्ट्रों के खिलाफ शत्रुता समाप्त कर दी।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।
1952 – जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1966 – लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने “साक्षरता दिवस” मनाने की शुरुआत की।
1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1986 – चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।
1988 – जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1997 – अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
1998 – 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 – महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
2008 – प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
2009 – भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
2015 – रेप के आरोपी कथित संत नारायण सांई अय्याश, व्यभिचारी और संत के नाम पर कलंक है, उसने न जाने कितनी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, ये कहना है नारायण सांई की पत्नी जानकी का। उन्होंने मीडिया में सार्वजनिक रूप से ये बात कही थी।
2016 – 2 महिलाओं समेत 72 नक्सलियों ने नारायणपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी के सामने सरेंडर कर दिया।
2016 – इसरो ने जीएसएलवी रॉकेट लॉन्च किया।
2016 – आज ही GST बिल के संविधान संशोधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लगाई मुहर।
2017 – आज ही गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न का बाथरूम में कत्ल हुआ था, इस घटना ने पूरे देश मे सनसनी फैला दी थी।
2019 – भारत को स्विस बैंक के खाताधारकों की पहली सूची मिली, इनमें ज्यादतर खाते कार्रवाई के डर से बंद हुए थे।
2019 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में व्यापक क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (RCEP) की 7वीं मंत्री स्तरीय बैठक शुरु हुई।
2020 – भूकंप के झटके से हिली लद्दाख की धरती , सुबह – सुबह अंडमान-निकोबार में भी तेज झटके , जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसटीएस) आयोजित किया गया।
2021 – उत्‍तराखंड की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्या ने इस्‍तीफा दिया।
2021 – इण्डोनेशिया जेल में आग लगने से 41 की मौत हुई व लगभग 80 झुलसे।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।
2022 – भारत और जापान के बीच तोक्यो में टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता सम्पन्न हुई।
2022 – DRDO और भारतीय सेना ने ओडिशा के तट के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल QRSAM) का सफल परीक्षण किया।
2022 – प्रिंस विलियम 40 साल की उम्र में ब्रितानी सिंहासन के उत्तराधिकारी बने।
2022 – नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2023 – भारत में सोने के आभूषणों आदि की हॉलमार्किंग (तीसरा संशोधन) आदेश , 2023 के अंतर्गत अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण लागू हुआ।
2023 – भारतीय और फ्रांस की नौसेना के द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का दूसरा चरण, वरुण (वरुण -23) अरब सागर में आयोजित किया गया।
2023 – मध्य मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए और 6 मिलियन से अधिक लोगों को विनाशकारी क्षति हुई।
2024 – पाकिस्तान में पुलिस से भिड़े इमरान समर्थक, फायरिंग में 7 की मौत हुई।
2024 -सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव होने से 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोग गिरफ्तार किए।
*8सितंबरकोजन्मेव्यक्ति:👉*
1887 – स्वामी शिवानन्द सरस्वती वेदान्त के महान आचार्य और सनातन धर्म के विख्यात नेता थे।
1899 – रमन विश्वनाथन – चिकित्सा विज्ञानी ( पद्म भूषण से सम्मानित)।
1908 – रूप सिंह बैस भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी थे।
1910 – हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म आज ही हुआ था।
1926 – भूपेन हज़ारिका, भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
1933 – आशा भोंसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
1936 – इंदु जैन – बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपर्सन और देश की दूसरी महिला अरबपति थीं।
1946 – सतीश कौल, पंजाबी और हिंदी दोनों फिल्मों में एक अनुभवी भारतीय अभिनेता (वर्ष कन्फर्म नहीं)।
1952 – गिरिराज सिंह – सत्रहवीं लोकसभा के सांसद व भारत के पंचायती राज मंत्री।
1987 – चार्ली चौहान एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।
2002 – लॉरी विलियम्स, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर।
*8सितंबरकोहुए निधन:👉*
1960- फ़ीरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
1982 – शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 – जाने-माने न्यायविद् और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – तेलगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का 74 साल की उम्र में स्ट्रोक से निधन।
2021 – अरुणा भाटिया एक भारतीय फिल्म निर्माता है, जिन्होंने मुख्य तौर से बॉलीवुड में काम किया।
2021 – रूस के आपात मंत्री येवगेनी जिनिचेव की मौत पहाड़ से कूदने के कारण हुई।
2022 – भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 2 (96) का लम्बी बीमारी से निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत निनान (68) का मैसूर में निधन हुआ।
2023 – जाने-माने तमिल अभिनेता और निर्देशक मारीमुथु (57) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
*8 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🌟 स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती।
🌟 विजय दिवस (माल्टा)।
🌟 उत्तर मैसेडोनिया का स्वतंत्रता दिवस।
🌟 विश्व साक्षरता दिवस।
🌟 विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physical Therapy Day)।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि सम्पूर्ण सत्य तो परमात्मा ही है।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेन्द्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली-७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000