आज का पंचांग – भारत केसरी टीवी

आज का पंचांग

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक: 👉*
*📜03सितम्बर:(2025)*
*।।”बुधवार”।।*
*🏚नईदिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1947*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2082*
*🇮🇳मास-*भाद्रपद।*
*🌓पक्ष-*शुक्लपक्ष।*
*🗒तिथि-*एकादशी-28:23 तक।*
*🗒पश्चात्-*द्वादशी।*
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 23:09 तक।
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा।
*💫करण-* वणिज – 16:14 तक।
*💫पश्चात्-* विष्टि।
*✨योग-* आयुष्मान-16:17 तक।
*✨पश्चात्-*सौभाग्य।
*🌅सूर्योदय-*05:59बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*18:40बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*15:30बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 29:22 तक।
*🌛पश्चात्-* मकर।
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन।
*🌞गोल-* उत्तरगोल।
*💡अभिजित-* कोई नहीं।
*🤖राहुकाल-* 12:20 से 13: 55बजे तक।
*🎑ऋतु-* शरद्।
*⏳दिशाशूल-*उत्तर।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज बुधवार को:👉 भाद्रपद सुदी एकादशी 28:23 तक पश्चात् द्वादशी शुरू,जल झूलनी / पद्मा एकादशी व्रत , परिवर्तनी एकादशी , श्री श्याम बाबा जागरण , डोल एकादशी (मध्यप्रदेश) , धर्मा-कर्मा एकादशी (बिहार) , मंगल चित्रा नक्षत्र में 17:53 पर , शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में 23:52 पर , विघ्नकारक भद्रा 16:08 से 28:23 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:09 तक, पंडित श्री किशन जी महाराज जयन्ती , श्री पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , गगनचुंबी दिवस / स्काईस्क्रैपर डे / Skyscraper Day (विलियम कैन एयन के जन्मदिन के उपलक्ष में) व सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) स्थापना दिवस (42वां)।*
*🔅कल बृहस्पतिवार को :👉 भाद्रपद सुदी द्वादशी 28:10 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी , श्री कल्कि द्वादशी , श्री वामन द्वादशी व्रत।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”प्रारभ्यते न खलु विघ्नभयेन नीचै;*
*प्रारभ्य विघ्नविहता विरमन्ति मध्याः।*
*विघ्नैः पुनः पुनरपि प्रतिहन्यमाना;*
*प्रारभ्य चोत्तमजना न परित्यजन्ति”॥*
*अर्थात्:👉*
*”संसार में तीन तरह के मनुष्य होते हैं -१. नीच, २. मध्यम और ३. उत्तम । नीच मनुष्य, विघ्न होने के भय से काम को आरम्भ ही नहीं करते । मध्यम मनुष्य कार्य को आरम्भ तो कर देते हैं, किन्तु विघ्न होते ही उसे बीच में ही छोड़ देते हैं, परन्तु उत्तम मनुष्य जिस काम को आरम्भ कर देते हैं, उसे विघ्न पर विघ्न होने पर भी, पूरा करके ही छोड़ते हैं”।*
🌹
*3 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1689 – रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरूआत हुई।
1783 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हुआ।
1791 – फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया।
1812 – डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला।
1833 – बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क सन’ का प्रकाशन शुरू किया।
1921 – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे की हैडली रिचर्डसन से शादी हुई।
1939 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।
1971 – कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
1984 – हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।
1997 – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर ने 143 रन की पारी खेली। यह मैच ड्रा रहा था।
1998 – नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
1998 – स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।
2003 – पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2004 – तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।
2006 – यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।
2006 – भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007 – चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
2007 – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
2008 – राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी (2 सितंबर को लापता हुआ था इनका हैलीकॉप्टर इसलिए 2 सितंबर का भी वर्णन है)।
2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
2019 – अशोक लेलैंड हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी बनी।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिका – भारत 2020 शिखर सम्मेलन में विशेष संबोधन दिया।
2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर दोनों देश सहमत हुए ।
2020 – रूसी फेडरेशन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के ज़रिये ब्रिक्स देशों ( ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका ) के संस्कृति मंत्रियों की पाँचवीं बैठक आयोजित की गई।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए G20 के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्लादिवोस्तोक में आयोजित छठे पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया।
2021 – भारत और अमेरिका ने मानव रहित विमानों के सम्बंध में परियोजना-समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – जापान में योशीहिदे सुगा ने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
2021 – अमरीका में समुद्री तूफान इडा ने काफी तबाही मचाई व पूर्वोत्‍तर के चार प्रांतों में तूफान के कारण 44 लोगों की मौत हुई।
2022 – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में 30वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – इसरो ने मंगल और शुक्र पर उपग्रह भेजने के लिए इन्फ्लेटेबल एरोडायनामिक डिसेलेरेटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2023 – डच विश्व चैंपियन मैक्स वर्स्टैपेन ने मोंज़ा में इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स में सीज़न की लगातार 10वीं F1 जीत दर्ज की।
2023 – दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पोत आईएनएस दिल्ली श्रीलंका से रवाना हुआ।
2023 – जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी और अंतिम शेरपा बैठक रविवार को हरियाणा के मेवात में शुरू हुई।
2024 – फ्रांस में प्रवासियों से भरी नाव दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हुई।
2024 – किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर नरेन्द्र मोदी ब्रुनेई पहुंचे। उनका क्राउन प्रिंस अल-मुहतादी ने स्वागत किया।
2024 – पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास हुआ, पीड़िता कोमा में गई या मौत हुई तो दोषी को 10 दिन में फांसी होगी।
2024 – छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सली मार गिराए।
*3सितंबरकोजन्मेव्यक्ति:👉*
1617 – रोशन आरा बेगम – मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री।
1905 – कमलापति त्रिपाठी – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1906 – दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1923 – देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।
1926 – उत्तम कुमार – भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1940 – प्यारेलाल – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।
1957 – जग्गी वासुदेव – विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी हैं।
1971 – किरण देसाई भारतीय मूल की अंग्रेजी उपन्यासकार।
1974 – राहुल साघवी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1976 – विवेक ओबेराय- भारतीय अभिनेता।
1992 – साक्षी मलिक – भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।
*3सितंबर को हुएनिधन:👉*
1634 – सर एडवर्ड कोक – एक अंग्रेजी बैरिस्टर , जज और राजनेता थे जिन्हें सबसे बड़ा न्यायविद् माना जाता है।
1991 – फ्रैंक रसेल कैप्रा एक इतालवी-अमेरिकी फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक थे।
1992 – नीदरलैंड के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जोहन्नेस वैन कापेल (108) का निधन हुआ।
2006 – जर्मन अभिनेत्री एनेमेरी वेंडल का 91 वर्ष की आयु में निधन।
2012 – दक्षिण कोरियाई धार्मिक नेता (यूनिफिकेशन चर्च) का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2015 – नेपाली बुनकर और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति चन्द्रबहादुर डाँगी (75) का निधन हुआ।
2017 – अमेरिकी संगीतकार वाल्टर बेकर (67) का निधन हुआ।
2019 – जर्मन फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र और निर्देशक पीटर लिंडबर्ग (74) का निधन हुआ।
2021 – दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट ऑलराउंडर जॉन वॉटकिंस (98) का निधन हुआ।
2023 – रग्बी लीग प्लेयर दोहरे कोड वाले वेल्स और लायंस के दिग्गज डेविड वाटकिंस (81) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय क्रिकेट अंपायर पिल्लू रिपोर्टर (84) का निधन हुआ।
2023 – जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक (49) का निधन हुआ।
2024 – एटलस साइकल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड किया।
2024 – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव (100) का उज्जैन में निधन हुआ।
*3 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 पंडित श्री किशन जी महाराज जयन्ती।
🔅 श्री पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।
🔅 गगनचुंबी दिवस / स्काईस्क्रैपर डे / Skyscraper Day (विलियम कैन एयन के जन्मदिन के उपलक्ष में)।
🔅 सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) स्थापना दिवस (42वां)।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि सम्पूर्ण सत्य तो परमात्मा ही है।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेन्द्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार,नई दिल्ली-७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000