परवाणू के होटल में जुए पर पुलिस का छापा, महिला समेत 10 गिरफ्तार, ₹78 हजार नकद बरामद – भारत केसरी टीवी

परवाणू के होटल में जुए पर पुलिस का छापा, महिला समेत 10 गिरफ्तार, ₹78 हजार नकद बरामद

[मदन शर्मा]

Advertisement

परवाणू में होटल पर पुलिस की दबिश, 10 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार, ₹78 हजार से अधिक नकदी बरामद

Advertisement

परवाणू, 13 जून। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) सोलन ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्की मोड़ के समीप स्थित एक होटल में छापेमारी कर अवैध जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला और नौ पुरुष शामिल हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि होटल के एक कमरे में कुछ लोग गैम्बलिंग चिप्स एवं कॉइन्स के माध्यम से नकदी दांव पर लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल होटल में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे में 10 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर नकद राशि दांव पर लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते, गैम्बलिंग चिप्स/कॉइन्स तथा कुल ₹78,078 की नकदी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एफआईआर संख्या 73/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम (Public Gambling Act) की धारा 3 एवं 4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ की है तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत उन्हें पाबंद किया गया है। साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000