हिमाचल न्यूज: 28,249 महिलाओं को मिले 1500 रुपए – भारत केसरी टीवी

हिमाचल न्यूज: 28,249 महिलाओं को मिले 1500 रुपए

शिमला। हिमाचल में अभी तक कुल 28 हजार 249 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत 1500 रुपए मिले हैं। प्रदेश सरकार को इसके लिए 18 साल से 60 साल की आयु वर्ग की कुल 7 लाख 88 हजार 784 महिलाओं के आवेदन मिले हैं, जिनमें कुल 2 हजार 384 आवेदनों को अपात्रता के कारण रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने विधानसभा में जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2024-25 में इसके लिए 2284.70 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही कुल 2 लाख 45 हजार 881 महिलाओं को पहले मिल रही पेंशन की धनराशि को बढ़ाकर लाभ दिया गया है।

Advertisement

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार एक परिवार की एक ही महिला को इसका लाभ देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी अपात्र महिला को इसका लाभ नहीं देना चाहती। इसके लिए आवेदनों की वेरिफिकेशन की जा रही है, इसमें समय लग रहा है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000