आर्थिक कूप्रबंधन का उपचार युक्तिकरण से तलाश रही हिमाचल सरकार : विवेक शर्मा

सोलन: भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक असंतुलन से जूझ रही कांग्रेस सरकार अब युक्तिकरण के जरिए समाधान खोजने का प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्ष इसे जनता पर आखिरी प्रहार बता रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और युक्तिकरण की नीति को जनता की अपेक्षाओं के साथ विश्वासघात करार दिया है।

Advertisement

विवेक शर्मा ने कहा कि “मुख्यमंत्री आर्थिक उदारवादी बनना चाहते हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। बीते दो वर्षों में सैकड़ों खाली पदों को समाप्त कर बेरोजगारों के साथ अन्याय किया गया।”

Advertisement

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार युक्तिकरण की राह पर है, तो विभिन्न मंत्रालयों के अंतर्गत 45 से अधिक खाली चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन के पदों को समाप्त क्यों नहीं किया जा रहा?

Advertisement

विवेक शर्मा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि “इन पदों पर नियुक्ति ना होने के कारण अधिकारी इन संस्थाओं के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं और सरकारी व्यवस्था को निजी सुविधा में बदल चुके हैं।”

Advertisement

उन्होंने यह भी पूछा कि जब ट्रेजरी में पैसे नहीं हैं, तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दो पदों की आवश्यकता क्यों है?

विवेक शर्मा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति जैसे विभागों में कोई प्रगति नहीं हो रही, कर्मचारी खाली बैठे हैं, पुरानी पेमेन्ट अटकी हुई है, और नई DPR तक नहीं बनाई जा रही। इसके बावजूद मंत्री धार्मिक आयोजनों में व्यस्त हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को 12 मंत्रियों की बजाय 6 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बनाकर उदाहरण पेश करना चाहिए, जिससे जनता को लगे कि सरकार भी समर्पण का भाव रखती है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार का युक्तिकरण सिर्फ स्कूल, अस्पताल और सरकारी योजनाओं को बंद करने तक सीमित है, जो व्यवस्था परिवर्तन नहीं बल्कि “अव्यवस्था परिवर्तन” बन चुका है।

उन्होंने मांग की कि सरकार आगामी बजट सत्र में डिप्टी चेयरमैन पदों और विभागीय युक्तिकरण को लेकर ठोस नीति लाए और अधिकारियों की जवाबदेही तय करे।

अंत में उन्होंने कहा, “प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि उनके टैक्स का पैसा कहाँ और कैसे खर्च हो रहा है। जब एक ओर छोटे कर्मचारी उधार लेकर बच्चों की किताबें खरीद रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारी सरकारी संसाधनों का निजी कार्यों में खुलकर दुरुपयोग कर रहे हैं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000