अर्की पुलिस की बड़ी कामयाबी: वर्षों से फरार घोषित अपराधी गणेश उर्फ कमल गिरी ठियोग से गिरफ्तार चोरी के तीन मामलों में घोषित था भगोड़ा, लगातार बदल रहा था ठिकाने – भारत केसरी टीवी

अर्की पुलिस की बड़ी कामयाबी: वर्षों से फरार घोषित अपराधी गणेश उर्फ कमल गिरी ठियोग से गिरफ्तार चोरी के तीन मामलों में घोषित था भगोड़ा, लगातार बदल रहा था ठिकाने

अर्की, 15 जुलाई 2025:

Advertisement

पुलिस थाना अर्की की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लंबे समय से फरार चल रहे और न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी गणेश उर्फ कमल गिरी पुत्र श्री राज कुमार, निवासी गांव व डाकघर ननंखड़ी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला (उम्र 26 वर्ष) को ठियोग (शिमला) से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ केस FIR संख्या 47/2025, दिनांक 15-07-2025, धारा 209, 269 भारतीय न्याय संहिता (BNS), पुलिस थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

पुराने मामलों में था फरार
जांच में सामने आया है कि आरोपी गणेश उर्फ कमल गिरी 25 जनवरी 2021 को पुलिस थाना अर्की में दर्ज चोरी के केस नंबर 06/2021 (धारा 379, 411 IPC) में माननीय न्यायालय अर्की द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी कई बार न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण उसके विरुद्ध फरारी के आदेश जारी हुए।

Advertisement

अन्य थानों में भी आरोपी
यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में भी चोरी के दो केस — FIR नंबर 24/21 और 32/21 पंजीकृत हैं, जिनमें भी उसे न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पुलिस से बचता रहा।

अब आरोपी को 16 जुलाई 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।

पुलिस की यह कार्रवाई आपराधिक तत्वों के विरुद्ध जारी सख्त रुख का परिचायक है।
मामले की जांच अभी भी जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000