*दुनिया ने देखा जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है, बीकानेर में बोले PM मोदी* – भारत केसरी टीवी

*दुनिया ने देखा जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है, बीकानेर में बोले PM मोदी*

Bharat kesari tv
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत का रुद्र रुप एवं नया स्वरुप बताते हुए कहा है कि हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाया है, और जो हिन्दुस्तान का लहू बहाते थे आज कतरे कतरे का हिसाब चुकाया है एवं अपने प्रण पर खरे उतरे हैं। अब पाकिस्तान के साथ न ट्रेड होगा न टॉक। अगर बात होगी तो सिर्फ पीओके के बारे में ही होगी। पीएम मोदी गुरुवार को यहां पलाना में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने दो टूक साफ कर दिया है कि हर आतंकवादी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह कीमत पाकिस्तान की सेना एवं अर्थव्यवस्था चुकाएगी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। अब भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा। यह भारत का संकल्प हैं कि दुनिया की कोई ताकत इस संकल्प से नहीं डिगा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत निर्माण के लिए सुरक्षा और समृद्धि दोनों जरुरी है। यह तभी संभव होगा जब भारत का कोना कोना मजबूत होगा। आज का यह कार्यक्रम भारत के तेज विकास का उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था, पहलगाम में गोलिया चली थीं, उन गोलियों में 140 देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे और कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज देश की सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिसतना को घूटने टेकने पर मजबूर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 22 तारीख

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000