अपने खेतोँ मे सिंचाई करने गये ब्यक्ति की , साथ लगते खेत मे करेंट की बिछाई तार से करंट लगने से हुई मृत्यु, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज – भारत केसरी टीवी

अपने खेतोँ मे सिंचाई करने गये ब्यक्ति की , साथ लगते खेत मे करेंट की बिछाई तार से करंट लगने से हुई मृत्यु, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

सोलन मदन शर्मा 23 मार्च 2024

Advertisement

श्री नगीन चन्द निवासी गांव चम्यावल तह0 अर्की जिला सोलन हि0प्र0 ने थाना अर्की में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 22/03/2024 को रात इसे श्रीमती रमा वर्मा पत्नी श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा निवासी चम्यावल का शिमला से फोन आया कि “इसके पति जो सिचांई करने सुझाईला गये थे, ने फोन करके इसे बताया कि यहां पर खेतों में करंट की तार लगी हुई है । इनके खेतों के साथ वाले खेत *जीत राम पुत्र श्री अच्छरु राम निवासी सुझाईला* के हैं जिसे पहले ही इस बात का ज्ञान था कि उन्होने (वीरेन्द्र कुमार वर्मा) आज रात को सिचांई करने आना है । इसी दौरान फोन पर बातचीत करते-2 उन्होनें जोर से चीख मारी और बातचीत करनी बन्द हो गई, कृपया आप वहां जाकर पता करो” । जिस पर यह व गांव के 5/7 आदमी सुझाईला गये तो इन्होने देखा कि श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा, जीत राम पुत्र अच्छरु राम निवासी सुझाईला के खेत में पानी के बीच मुहँ के बल गिरे पड़े थे। खेत में करन्ट की तारें चारों तरफ लगी थी । श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा की दोनों बाजुओं में करंट के कारण जलने के निशान मौजुद थे, जिसमें साफ तौर पर प्रतीत हो रहा है कि जीत राम ने रात के समय अपने खेतों में बिजली का करंट लगाया था तथा इसी करंट की चपेट में आने से श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा की मृत्यु हो चुकी है । जिस पर थाना अर्की में आज दिनाँक 23/03/2024 को गैर इरादतन हत्या की धारा 304 ipc में अभियोग पंजीकृत किया गया है । मृतक श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । आरोपी जीत राम द्वारा खेत में लगाई गई बिजली की तारों, जिनके करंट की चपेट में आने से श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा की मृत्यु हुई है, को भी कब्जा पुलिस मे ले लिया गया है । आरोपी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000