Kullu: पुलिस ने गुप्त सूचना पर ओल्ड मनाली में घर से बरामद की 920 ग्राम चरस, आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

Kullu: पुलिस ने गुप्त सूचना पर ओल्ड मनाली में घर से बरामद की 920 ग्राम चरस, आरोपी गिरफ्तार

नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार को मनाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओल्ड मनाली में एक रिहायशी मकान से 920 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

पुलिस थाना मनाली को गुप्त सूचना मिली थी कि ओल्ड मनाली में एक व्यक्ति मादक पदार्थों का व्यापार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी उदे राम (42) पुत्र तवारसू राम निवासी ओल्ड मनाली के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से 920 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

Advertisement

आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी खुलासा किया जाएगा कि आरोपी का नशे के कारोबार से जुड़ा नैटवर्क कहां तक फैला हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000