धर्मशाला में विधानसभा घेराव की तैयारी: 4 दिसंबर को जोरावर मैदान में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में विधानसभा घेराव की तैयारी: 4 दिसंबर को जोरावर मैदान में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

चार दिसंबर को जोरावर मैदान में प्रदर्शन, विपिन परमार प्रभारी लगाए, चार सह-प्रभारी भी नियुक्त
शीतकालीन सत्र के दौरान वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों और फैसलों के खिलाफ चार दिसंबर को धर्मशाला में बड़ा प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन विधानसभा के बाहर जोरावर मैदान में होगा और विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। ये जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में संयुक्त प्रेस वार्ता में दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा चार दिसंबर को धर्मशाला में सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन के लिए एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसके प्रभारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार होंगे।
उनके साथ सह-प्रभारी उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष पवन काजल, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर और विधायक सुधीर शर्मा होंगे। बिंदल ने कहा कि आज वर्तमान कांग्रेस सरकार बदहाल अवस्था में पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर क्या हाल है, इसका उदाहरण हाल ही में बिहार चुनाव में मिल गया। उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता के नेतृत्व पर भरोसा है।

Advertisement

#DharamshalaProtest #BJPProtest #VidhanSabhaGherao #ZorawarMaidaan #VipinParmar #RajeevBindal #JairamThakur #HimachalPolitics #WinterSession

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000