हिमाचल में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 4 और 5 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 4 और 5 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

Advertisement

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार चार और पांच नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। दो और तीन नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। छह नवंबर से मौसम के फिर साफ रहने की संभावना है।
विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चार नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में चार और पांच नवंबर को बिजली गिरने और गरज-चमक की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान
शिमला 12.0, सुंदरनगर 11.8, भुंतर 9.3, कल्पा 4.7, धर्मशाला 11.8, ऊना 15.2, नाहन 13.7, केलांग 0.7, पालमपुर 10.0, सोलन 10.4, मनाली 6.1, कांगड़ा 13.5, मंडी 13.9, बिलासपुर 13.9, हमीरपुर 12.9, कुफरी 11.0, कुकुमसेरी -1.9, नारकंडा 8.9, भरमौर 9.6, रिकांगपिओ 8.4, कसौली 14.0, ताबो 2.1, पांवटा साहिब 19.0 व बजौरा में 10.1#HimachalWeather
#WesternDisturbance
#RainSnowAlert
#YellowAlert
#IMDShimla
#HimachalRain
#SnowfallForecast
#WeatherUpdate
#StaySafeHimachal

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000