Chamba: पैदल जा रहा था व्यक्ति, पुलिस ने चैकिंग की तो निकली इतनी चरस – भारत केसरी टीवी

Chamba: पैदल जा रहा था व्यक्ति, पुलिस ने चैकिंग की तो निकली इतनी चरस

चम्बा में चरस तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार देर रात को तीसा में एसआईयू टीम चम्बा द्वारा चरस तस्कर को दबोचा है। टीम तीसा-सनवाल मार्ग पर गश्त के लिए जा रही थी। इस दौरान जीरो प्वाइंट सनवाल पर एक व्यक्ति पैदल कालोनी मोड़ की तरफ जा रहा था। उसने अपनी पीठ पर एक बैग लटकाया था। शक होने पर पुलिस द्वारा गाड़ी को रोककर उसे रुकने के लिए कहा। वह एकदम हड़बड़ा गया तथा सहमकर भागने लगा।

Advertisement

पुलिस द्वारा कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें चरस बरामद हुई, जिसका वजन 522 ग्राम पाया गया। आरोपी की पहचान गुलाबदीन पुत्र नूरदीन गांव खरियोगा डाकघर झज्जाकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई। थाना तीसा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। रविवार को पुलिस द्वारा उसे डल्हौजी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी व्यक्ति को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000