बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी, खुद को विद्युत कर्मचारी बताकर लोगों को चपत लगा रहे साइबर आपराधी – भारत केसरी टीवी

बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी, खुद को विद्युत कर्मचारी बताकर लोगों को चपत लगा रहे साइबर आपराधी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

साइबर क्रिमिनल लोगों को ठगने के लिए नित नए तरीके अपना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने बिजली उपभोक्ताओं को अपने निशाने पर ले रहे हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बनकर अब वे लोगों के बैंक अकाउंट साफ करने में लगे हैं। साइबर ठगी के मामलों को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। शातिर बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बिजली उपभोक्ता से उसके बैंक अकाउंट सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारियां हासिल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर ठग लोगों के फोन नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। शातिरों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में लिखा होता है कि आपके द्वारा भरा गया बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ, इसलिए आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के भी मैसेज भी लोगों को भेजे जा रहे हैं।

शातिरों द्वारा भेजे गए एसएमएस में फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं। जिस पर संपर्क कर बिल अपडेट करवाने की बात कह रहे हैं। जब कोई व्यक्ति साइबर ठगों द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करता है, तो शातिर उसे उलझाना शुरू करते हैं। वे बिजली बिल भुगतान या फिर बैंक संबधी कोई अन्य वेरिफिकेशन करने का झांसा देकर उपभोक्ता से बैंक खाते की डिटेल शेयर करने को कहते हैं। इसके अलावा वे एनीडेस्क, टीम व्यूअर जैसे रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन इंस्टॉल करवाने की कोशिश भी करते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए साइबर सैल शिमला की ओर से समय समय पर एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000