स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 800 ई रिक्शा खरीदेगी सरकार,गीले कचरे से बनाई जाएगी कंपोस्ट खाद – भारत केसरी टीवी

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए 800 ई रिक्शा खरीदेगी सरकार,गीले कचरे से बनाई जाएगी कंपोस्ट खाद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य के मैदानी क्षेत्रों की 800 ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए 800 ई-रिक्शा खरीदने का फैसला लिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को ग्रामीण विकास विभाग लागू कर रहा है। विभाग के लिए राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स निगम ई-रिक्शा की खरीद प्रक्रिया पूरा कर रहा है। नए साल से मैदानी जिलों में यह डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा शुरू की जाएगी। शुरुआत में हर पंचायत को एक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा, इसके माध्यम से घरों और दुकानों से कचरा अलग-अलग (गीला-सूखा) एकत्र किया जाएगा।

Advertisement

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को संस्थागत रूप देना है। एकत्रित गीले कचरे को पंचायत स्तर पर बनाए जाने वाले कंपोस्टिंग यूनिट्स में डालकर जैविक खाद (कंपोस्ट) तैयार की जाएगी। इस खाद की बिक्री से पंचायतों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी मिलेगा। वहीं, सूखे कचरे को छांटकर रिसाइक्लिंग यूनिट्स को भेजा जाएगा। ऐसे में यह योजना न केवल स्वच्छता बढ़ाएगी, बल्कि पंचायतों की आमदनी का नया स्रोत भी बनेगी। ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से ई-रिक्शा के उपयोग का निर्णय पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर लिया गया है।

 

पेट्रोल या डीजल वाहनों के बजाय बैटरी चालित रिक्शों के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और ग्रामीण इलाकों में ध्वनि और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रहेगा। इस योजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं और महिला समूहों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। पंचायतें स्वयं सहायता समूहों या स्थानीय युवाओं के माध्यम से इन वाहनों का संचालन करेंगी। इससे न केवल ग्राम स्तर पर रोजगार सृजित होगा, बल्कि ग्रामीण स्वावलंबन को भी बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस योजना का विस्तार अन्य क्षेत्रों तक भी किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था स्थापित की जाए।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य के मैदानी क्षेत्रों की 800 ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए 800 ई-रिक्शा खरीदने का फैसला लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000