सोलन : युवती को टक्कर मारने के बाद भागने बाले पिकअप् चालक और साथियों को परिजनों ने ढूंढ कर किया पुलिस के हबाले – भारत केसरी टीवी

सोलन : युवती को टक्कर मारने के बाद भागने बाले पिकअप् चालक और साथियों को परिजनों ने ढूंढ कर किया पुलिस के हबाले

सोलन मदन शर्मा 31 मार्च 3024

Advertisement

कल दोपहर के समय सपरून पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती को टक्कर मार कर घायल करने के बाद पिकअप चालक और उसके साथियों ने होशियारी के साथ अपने आपको बचाने के लिए प्रयास तो किया लेकिन युवती के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर उनके मनीमाजरा से ढूंढ ही निकाला। कुछ देर पहले चालक समेत दो आरोपियों को लेकर परिजन सपरून पुलिस चौकी पहुंचे और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि इस मामले में अभी एक आरोपी की तलाश पुलिस को करनी होगी।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार कल रबौण क्षेत्र में तपन हुंडई में काम करने वाली यहीं की एक युवती जब दोपहर के समय बाहर निकली तो चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

Advertisement

पिकअप हादसे के बाद वहां रुकी नहीं और चालक उसे अपने साथियों के साथ लेकर सीधे ठोडो ग्रांउड के पास पहुंचा और गाड़ी में थोड़ा बहुत काम करवाके दूसरे रास्ते से मनीमाजरा जा पहुंचा। आरोप है कि यहां उसने गाड़ी की डेकोरेशन करवाते हुए। उसकी अस्थायी नंबर प्लेट भी छिपा दी। गाड़ी की पहचान छिपाने के लिए उन्होंने गाड़ी में कुछ स्लोगन भी लिखवा दिए है।

Advertisement

लेकिन घायल युवती के परिजन उन्हें खोजते हुए मनीमाजरा जा पहुंचे। दो युवकों को पकड़ लिया गया। गाड़ी को भी यहां पहुंचा दिया गया। अब से कुछ देर पहले युवती के परिजनों ने दो आरोपियों को सपरून पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी चालक का नाम मुकेश बताश गया है।

यह भी पढ़ें 👉 नालागढ़ ब्रेकिंग : मैसा टिब्बा हमले के विरोध में ग्रामीणों की नारेबाजी, पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम

सोलन के एसपी ने बताया कि इस मामले में हिट एंड रन का मामला कल ही दर्ज कर लिया गया था। मामले की छानबीन की जा रही है। उधर तीनों आरोपी
शिमला के खड़ा पत्थर के निवासी बताए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000