सोलन मे मिड-डे मील खाने वाला एक भी बच्चा नहीं था पोर्टल पर भर दिए 80; किसके लिए बन रहे थे पनीर चावल* – भारत केसरी टीवी

सोलन मे मिड-डे मील खाने वाला एक भी बच्चा नहीं था पोर्टल पर भर दिए 80; किसके लिए बन रहे थे पनीर चावल*

B.R.Sarena Solan 14/03/2025

Advertisement

सोलन जिले के स्कूल दिग्गल में एक भी बच्चा एमडीएम खाने वाला नहीं था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने एएमएस पोर्टल पर खाना खाने वाले बच्चों की संख्या 80 अंकित की हुई थी।
दिग्गल स्कूल की किचन में बनकर तैयार पनीर और चावल।
बच्चों को दिए जाने वाला दोपहर भोजन (एमडीएम) में स्कूल प्रबंधक का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। वीरवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिग्गल में एक भी बच्चा मौजूद नहीं था, लेकिन एमडीएम के एएमएस पोर्टल में खाना खाने वालों की संख्या 80 लिख दी, इसका खुलासा स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान हुआ। इसमें पाया कि बच्चा एक भी न होने के बाद एमडीएम किचन में पनीर-चावल बन रहे थे, लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है, कि आखिर यह पनीर किसके लिए बनाया जा रहा था।
शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी कर इसका जवाब मांग लिया है। जिसकी जांच भी बिठाई जा रही है। जानकारी के अनुसार जिला एमडीएम नोडल अधिकारी को दिग्गल स्कूल की काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। वीरवार को नोडल अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल का औचक निरीक्षण करने के लिए कहा, जिसके बाद जब टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया तो पाया कि स्कूल में एक भी बच्चा एमडीएम खाने वाला नहीं था,

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000