चंडीगढ़ से सबूत जुटाकर चंबा लौटेगी विशेष टीम; भाजपा विधायक डॉ. हंसराज से यौन शोषण आरोपों पर आज फिर होगी गहन पूछताछ – भारत केसरी टीवी

चंडीगढ़ से सबूत जुटाकर चंबा लौटेगी विशेष टीम; भाजपा विधायक डॉ. हंसराज से यौन शोषण आरोपों पर आज फिर होगी गहन पूछताछ

[MADAN SHARAM]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

चुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डा. हंसराज पर लगे यौन शोषण के गंभीर आरोपों की जांच में जुटी पुलिस की विशेष टीम चंडीगढ़ में पीडि़ता के आरोपों से जुड़े फ्लैट और होटलों से साक्ष्य जुटाने के बाद शनिवार को चंबा पहुंच रही है। इसके तुरंत बाद विधायक हंसराज से एक और दौर की गहन पूछताछ की जाएगी। यह पूछताछ पहले से भी अधिक विस्तृत और तकनीकी होगी। पहली पूछताछ के बाद ही विधायक को स्पष्ट आदेश दे दिए गए थे कि शनिवार को दोबारा महिला थाने में उपस्थित होना अनिवार्य है। अदालत द्वारा दी गई 22 नवंबर तक की अंतरिम जमानत के तहत भी उन्हें हर बुलावे पर पूर्ण सहयोग करना आवश्यक है। चंडीगढ़ से लौट रही टीम ने बीते दिनों पीडि़ता को लेकर उन स्थानों का स्पॉट विजिट किया जहां कथित घटनाएं होने का दावा किया गया है। टीम ने वहां से सीसीटीवी फुटेज, होटल एंट्री डाटा, डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं। कुछ महत्त्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं, जबकि कई तकनीकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
शनिवार को टीम के चंबा पहुंचते ही महिला थाना में संयुक्त पूछताछ सत्र शुरू होगा। बताते चलें कि आठ दिन पहले चुराह क्षेत्र की एक युवती ने विधायक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने तथा नाबालिग होने के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए थे।#ChambaNews #SpecialInvestigationTeam #HansrajCase #ChurahVidhanSabha #PoliceInquiry #EvidenceCollection #HimachalNews #ChandigarhSearch #LegalProcess #HPPolice

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000