विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम ने किया सम्मानित – भारत केसरी टीवी

विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम ने किया सम्मानित

शिमला, मदन शर्मा 15 सितम्बर, 2025

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है और वे जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। वे सोमवार को यहां दैनिक समाचार पत्र हिमाचल दस्तक द्वारा आयोजित ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब महिलाएं घरेलू कार्यों तक ही सीमित थीं और समाज में बेटियों की शिक्षा के प्रति भी रुझान बहुत कम था। यहां तक कि उन्हें घर से बाहर काम करने से भी रोका जाता था। लंबे समय तक आधी आबादी बौद्धिक और आर्थिक विकास से वंचित रही, लेकिन समय के साथ महिलाओं की सामाजिक स्थिति में परिवर्तन आया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं अपनी मेहनत, लगन, संकल्प और क्षमता से समाज के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विधवा और एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। इसके अतिरिक्त सरकार ने विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत प्रोत्साहन राशि 65 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रयासों से ही महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला, जिसके परिणामस्वरूप जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सबसे बड़े जिला लाहौल-स्पीति की विधायक भी महिला हैं और वहां के बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी महिलाएं हैं, जो सरकार के महिला सम्मान को दर्शाता है।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से सम्मानित महिलाओं को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही, नारी तू नारायणी सीज़न-4 की विजेता महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के इंजीनियरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए इंजीनियरिंग आइकन ऑफ हिमाचल और सिविल एक्सीलेंस अवार्ड-2025 भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रीन हिमाचल आधारित हिमाचल दस्तक का स्मारिका भी जारी किया।

Advertisement

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी, विधायक सुदर्शन बाबलू और अनुराधा राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, आईटी एवं नवाचार सलाहकार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल दस्तक समाचार पत्र के अध्यक्ष के.डी. श्रीधर, संपादक हेमंत कुमार, ब्यूरो प्रमुख मस्त राम दलेल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000