मंडी में जश्न से पहले दो मंत्रियों का दौरा, धर्माणी-अनिरुद्ध परखेंगे तैयारियां; अधिकारियों संग होगी अहम बैठक – भारत केसरी टीवी

मंडी में जश्न से पहले दो मंत्रियों का दौरा, धर्माणी-अनिरुद्ध परखेंगे तैयारियां; अधिकारियों संग होगी अहम बैठक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पड्डल में सुक्खू सरकार के गठन की तीसरी सालगिरह पर होने वाले सरकारी प्रोग्राम की तैयारियां निहारने को दो मंत्री एक साथ मंडी का दौरा कर रहे हैं। बल्ह के शशि शर्मा को जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के तुरंत बाद सियासी हवाओं का रूख पढऩे के लिए दो मंत्रियों का एकाएक आगमन हो रहा है। मंत्रियों का यह आगमन इसलिए भी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 28 नवंबर को ही झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर का सात दिवसीय दौरा भी शुरू हो रहा है। इन सात दिनों में कांग्रेस संगठन के गठन को माथापच्ची होने वाली है। ऐसे में जश्न की तैयारियों के बीच दो मंत्रियों का मंडी आना इस दृष्टि से भी खास हो गया है कि सरकार का विजन होना क्या है।
जश्न से इनकार कर रही सुक्खू सरकार अगले दो सालों का विकास का खाका भी विजन के सहारे खिंचने वाली है और मंडी कांग्रेस नए जिलाध्यक्ष की तलाश में झारखंड का फॉर्मूला अप्लाई कर रही है। दोनों मंत्रियोंं के आगमन के पीछे सरकारी अधिकारी जो तर्क दे रहे हैं वह केवल इतना भर है कि प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक करेंगे।

Advertisement

#MandiNews #HimachalUpdates #CabinetMinisters #GovernmentReview #DevelopmentWorks #MandiVisit #HPGovt #AdministrativeReview #HimachalLatest #LocalUpdates

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000