लाहौल घाटी में बर्फबारी के बीच नहीं रुकेगी डाक, ड्रोन संभालेगा मोर्चा; 10 शाखाओं में होगी डिलीवरी – भारत केसरी टीवी

लाहौल घाटी में बर्फबारी के बीच नहीं रुकेगी डाक, ड्रोन संभालेगा मोर्चा; 10 शाखाओं में होगी डिलीवरी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल के लाहौल घाटी में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी से सड़क संपर्क प्रभावित होने पर डाक पहुंचाने की समस्या अब ड्रोन तकनीक से दूर करने की तैयारी है। डाक विभाग ने केलांग की 10 दूरस्थ डाक शाखाओं में ड्रोन से डिलीवरी शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द सर्वे टीम केलांग पहुंचेगी। मंडी जिले में पहले से ही पांच डाक शाखाओं तक ड्रोन के जरिये डाक पहुंचाई जा रही है

Advertisement

लाहौल घाटी में सर्दियों की भारी बर्फबारी अब डाक सेवा के रास्ते में बड़ी बाधा नहीं बनेगी। दुर्गम और बर्फ से कटने वाले इलाकों तक डाक पहुंचाने के लिए डाक विभाग अब ड्रोन तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। विभाग ने केलांग की 10 दूरस्थ डाक शाखाओं तक ड्रोन से डाक पहुंचाने की योजना बनाई है। इन शाखाओं को ड्रोन डिलीवरी नेटवर्क से जोड़ने के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके लिए टीम केलांग पहुंचकर चयनित डाक शाखाओं और संभावित ड्रोन रूट का जायजा लेगी।

बर्फबारी में सड़क बंद होने पर भी पहुंचेगी डाक

लाहौल घाटी में सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण कई क्षेत्रों का सड़क संपर्क प्रभावित हो जाता है। कई बार सड़कें बंद होने से डाक वाहनों के माध्यम से समय पर डाक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इसका सीधा असर दूरदराज के लोगों को मिलने वाली डाक सेवाओं पर पड़ता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000