दुष्कर्म आरोपी रामकुमार बिंदल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पूर्व सांसद वीरेंद्र के बेटे की जमानत याचिका खारिज – भारत केसरी टीवी

दुष्कर्म आरोपी रामकुमार बिंदल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पूर्व सांसद वीरेंद्र के बेटे की जमानत याचिका खारिज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई व दुष्कर्म के राम कुमार बिंदल को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा। मंगलवार को आरोपी को क्षेत्रीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आरोपी राम कुमार बिंदल को पुलिस ने 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर उसके बाद वह क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन था। जबकि अब स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप के बेटे बृजेश्वर कश्यप की अग्रिम  जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोपी जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट का रुख नहीं कर सकता। इसके लिए उसे सत्र न्यायाधीश के समक्ष जमानत याचिका पेश करनी चाहिए। इस पर याचिकाकर्ता ने अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से वापस लेते हुए सत्र न्यायाधीश सोलन के समक्ष याचिका दायर करने की छूट मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि पिछले 2 वर्षों से आरोपी शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने महिला थाना सोलन में इसकी शिकायत दर्ज की है, जिस पर पुलिस ने एक एफआईआर दायर की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000