Shimla: यहां लोगों को नहीं पुलिस का खौफ, वाइन शॉप के बाहर बेरहमी से पीट डाला युवक – भारत केसरी टीवी

Shimla: यहां लोगों को नहीं पुलिस का खौफ, वाइन शॉप के बाहर बेरहमी से पीट डाला युवक

राजधानी शिमला सहित उपनगरों में पुलिस के कहीं पर भी नजर न आने के कारण लोग बेखौफ हो गए हैं और हुड़दंग मचाने के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनके वीडियो सोशल नैटवर्किंग साइट्स पर खूब वायरल होते हैं और स्थानीय लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां व तंज कसते हैं लेकिन पुलिस के भय न होने के कारण शातिर और हुड़दंगी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।

Advertisement

ऐसा ही एक मामला राजधानी शिमला के उपनगर ढली में वाइन शॉप के बाहर प्रकाश में आया है, जहां कुछ युवाओं ने अन्य युवकों के साथ मारपीट की और यहां खूब हुड़दंग मचाया। ढली पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में आशीष कंवर पुत्र बसंत सिंह कंवर निवासी गांव मझराणा डाकघर भराणा तहसील ठियोग ने बताया कि 15 नवम्बर की रात को अपना काम छोड़ने के बाद वह शराब खरीदने के लिए ढली टनल वाइन शॉप में गया।

Advertisement

वाइन शॉप के पास एक अहाता है। जैसे ही वह शराब खरीदने के बाद अहाते में गया तो कुछ लोग परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे, जिनमें से एक लड़का जिसका नाम प्रीतम है जो रोहडू का रहने वाला है, वहां मौजूद था। प्रीतम उससे कई महीने पहले मिला था और उसका उसके साथ कुछ झगड़ा हुआ था। जैसे ही प्रीतम ने उसे देखा वह उसके साथ लड़ने के लिए आया और उसे रोका और पीटना शुरू कर दिया।

Advertisement

उसी समय परिसर में बैठे 3-4 अन्य लड़के भी बाहर आ गए और सभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया तथा उसे सड़क पर गिरा दिया जिससे उसके चेहरे और शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 126 (2), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000