सोशल मीडिया पर कंगना का दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत।* – भारत केसरी टीवी

सोशल मीडिया पर कंगना का दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत।*

*हिमाचल प्रदेश ब्यूरो सुभाष शर्मा 27/05/2024

Advertisement

भाजपा विधि एंव चुनाव प्रकोष्ठ के माध्यम से आज भारतीय जनता पार्टी ने मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने वाले नेताओं व फेसबुक पेज़ के विषय में मुख्य चुनाव आयुक्त हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग से शिमला में शिकायत दर्ज करवाइ। इस शिकायत के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को चुनाव आयुक्त के ध्यान में लाया गया व ऐसे नेताओं और सोशल मीडिया पेज़ों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाई अम्ल में लाने की मांग की गई।

Advertisement

प्रदेश भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक जे सी शर्मा ने बताया कि जब से भाजपा ने कंगना रनौत को मंडी लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है तभी से कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और कांग्रेस व इनके नेताओं द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ विभिन्न प्रकार के दुष्प्रचार फैलाए जा रहें है। चाहे वह सोशल मीडिया हो या फिर इनका चुनावी अभियान लगातार कांग्रेस के नेता कंगना रनौत के खिलाफ निम्नस्तर की बयानबाजी व चरित्रहीन टिप्पणीयां कर रहें है। साथ ही ऐसी अशोभनीय बातें जो कि किसी महिला की निज़ता व उसके चरित्र पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है जो कि कदापि स्वीकार्य नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा आज इस शिकायत के माध्यम से चुनाव आयोग से मांग की गई है कि कांग्रेस प्रवक्ता गुरवक्ष सिंह ठाकुर के खिलाफ आचार संहिता का उलंघन व आईटी एक्ट और आईपीसी विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए और जल्द से जल्द ऐसे दुष्प्रचार करने वाले पेज़ व ऐसी सम्रगी को जल्द ही सोशल मीडिया से हटाया जाए साथ ही ऐसे फेसबुक पेजों को बंद किया जाए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000