*भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इण्डोर क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष तरसेम भारती बने अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष* – भारत केसरी टीवी

*भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं इण्डोर क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष तरसेम भारती बने अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष*

हिमाचल ब्यूरो सुभाष शर्मा 24/03/25

Advertisement

पिंजौर, हरियाणा | भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं इण्डोर क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष तरसेम भारती को अखिल भारतीय उपभोक्ता कल्याण परिषद (पंजीकृत, भारत सरकार एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं वितरण मंत्रालय) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisement

इसकी औपचारिक घोषणा आज पिंजौर (हरियाणा) स्थित होटल क्लासिक रेजीडेंसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Advertisement

अपनी नियुक्ति पर तरसेम भारती ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और सरकार की जनहितैषी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Advertisement

उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा हेतु उनके नेतृत्व की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000